PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल के शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड का लाइव वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों शूटर मनीषा मित्तल को गोली मारते हुए साफ दिख रहे हैं। मनीषा मित्तल जब स्कूल गेट के बाहर पैदल चल रही होती हैं तो काले रंग की शर्ट पहना एक शूटर अचानक से उनके सिर में पीछे से 2 गोली मार देता है। इससे वह जमीन पर गिर गईं।
.उसके साथ एक और युवक होता है, जो सामने से 3 गोली मारता है। दोनों मास्क पहने हुए होते हैं। शिमला के सरस्वती पैराडाइज स्कूल में 13 जून को स्कूल संचालिका मनीषा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले थे, जिसमें 2 लोग चेहरा ढककर आते दिखे थे।
. .मामले में पुलिस ने हरियाणा के रोहतक से दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया है, दोनों से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है कि आखिर किसके कहने पर हत्याकांड को अंजाम दिया गया। सीसीटीवी वीडियो में सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल स्कूल गेट के बाहर पैदल जाती दिखाई देती हैं। इसी दौरान एक युवक उनके पीछे आता है। युवक ने काले रंग की शर्ट पहन रखी है और वह कुछ दूरी तक मनीषा मित्तल का पीछा करता नजर आता है।
.वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही मनीषा मित्तल आगे बढ़ती हैं, पीछे चल रहा युवक अचानक उन पर फायर कर देता है। गोली उनके सिर में लगती है, जिससे वह तुरंत सड़क पर गिर जाती हैं। गोली लगने के बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। पहली गोली लगने के बाद जब मनीषा मित्तल जमीन पर गिर जाती हैं, तभी दूसरा युवक सामने की ओर से आता दिखाई देता है।
.यह भी पढ़ें : जालंधर के नए पुलिस कमिशनर का चार्ज संभालते ही IPS Satinder Singh आए एक्शन में
.वीडियो में वह घायल अवस्था में पड़ी संचालिका के पास पहुंचता है और उन पर लगातार कई राउंड फायरिंग करता है। हमलावर यह सुनिश्चित करने की कोशिश करता नजर आता है कि निशाना बच न सके। फायरिंग के तुरंत बाद दोनों युवक घटनास्थल से भागते दिखाई देते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेजी से नीचे की ओर भाग जाते हैं। पूरी घटना कुछ ही सेकेंड में घटित हो जाती है।
.यह भी पढ़ें : NTA की बड़ी लापरवाही : देशभर में कल होने वाली NEET री-एग्जाम में
.







































