PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

NTA की बड़ी लापरवाही : देशभर में कल होने वाली NEET री-एग्जाम में

NEET Exam Center Controversy Nagpur Student Allotted Abu Dhabi Center

PTB Big न्यूज़ नागपुर : देशभर में 21 जून को आयोजित होने वाली NEET री-एग्जाम से ठीक पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की एक बड़ी प्रशासनिक चूक सामने आई है। नागपुर के एक परीक्षार्थी को स्थानीय विकल्पों के बावजूद सीधे विदेश का परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया, जिसने परीक्षा प्रणाली को फिर विवादों में ला दिया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की बड़ी लापरवाही के कारण नागपुर के एक छात्र अब्दुल्लाह को 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम के लिए

.

.

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबूधाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया। उन्होंने अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा कि उनके पास तो पासपोर्ट भी नहीं है कि वह वहां पर परीक्षा देने जा सकें। NEET की तैयारी कर रहे अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब के परिवार का दावा है कि 21 जून को होने वाले NEET-UG री-एग्जाम के लिए उन्हें अबू धाबी का एक स्कूल परीक्षा केंद्र के तौर पर मिला है। अब्दुल्ला के पिता मोहम्मद तालिब ने कहा कि कल शाम 4 बजे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने

.

.

पर हमें पता चला कि परीक्षा केंद्र अबू धाबी का एक स्कूल है। हम हैरान रह गए क्योंकि हमने ऐसा कोई विकल्प नहीं चुना था। हमने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया। उन्होंने हमें ईमेल भेजने के लिए कहा। ईमेल भेजने के बाद हमें कॉल आया कि शनिवार शाम 4 बजे तक हमें नया एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। अब्दुल्ला के पिता मोहम्मद तालिब ने बताया कि हमने 3 जिलों का विकल्प दिया था, लेकिन अब हमारी मांग है कि नागपुर को केंद्र बनाया जाए क्योंकि वह सदमे में है।

.

यह भी पढ़ें : चांदी व सोने में आई भारी गिरावट, खरीदने वालों को होगा फायदा

.

किसी दूसरे जिले में जाने का समय नहीं है। कल वह बहुत रोया और परीक्षा भी नहीं देना चाहता था। लेकिन उसकी माँ ने उसे समझाने की कोशिश की। अगर वह मान जाता है, तो वह परीक्षा देगा। उसके पास पासपोर्ट भी नहीं है। महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता अनीस अहमद ने बताया है कि उन्होंने मामला उठाने के बाद NTA के हेल्पलाइन पर संपर्क किया गया। शुक्रवार को देर रात संपर्क होने के बाद छात्र को बताया गया है कि शनिवार शाम 4 बजे तक उसे नागपुर का सेंटर दिया जाएगा। साथ ही नया एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा।

.

यह भी पढ़ें : खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के दो वांटेड सदस्य मलेशिया से हुए डिपोर्ट, DGP पंजाब ने किया खुलासा

.