PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

ईमानदारी अभी जिंदा है! ढाबे पर व्यक्ति भूला पर्स, दुकानदार ने लौटाया 4 लाख का सामान

bilaspur dhaba owner returns lost wallet 4 lakh valuable purse

PTB Big न्यूज़ बिलासपुर : चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर स्थित एक ढाबा संचालक ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी अब सराहना हो रही है। बिलासपुर के ढाबा संचालक आशु ने करीब 4 लाख रुपए मूल्य की नकदी और सामान उसके असली मालिक को सुरक्षित लौटाकर मानवता और ईमानदारी का परिचय दिया। बताया जा रहा है कि कुल्लू निवासी एक परिवार चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर स्थित आशु के ढाबे पर भोजन करने के लिए रुका।

.

.

भोजन करने के बाद परिवार जल्दबाजी में अपना पर्स भूलकर चला गया। पर्स में सोने की चेन, मोबाइल फोन, नकदी और अन्य कीमती सामान रखा हुआ था, जिसकी कुल कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है। कुछ देर बाद ढाबा संचालक आशु की नजर पर्स पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए उसे सुरक्षित अपने पास रख लिया और उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास शुरू किया।

.

.

काफी प्रयासों के बाद परिवार से संपर्क हुआ। सही पहचान की पुष्टि होने पर आशु ने पर्स और उसमें रखा सामान उसके असली मालिक को सौंप दिया। अपना कीमती सामान सुरक्षित वापस मिलने पर परिवार ने ढाबा संचालक आशु का दिल से आभार जताया और उनकी ईमानदारी की सराहना की। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी आशु के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के दौर में इस तरह की घटनाएं समाज में विश्वास और मानवता को मजबूत करने का काम करती हैं।

.

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को किया रद्द, पंजाबी परिवारों को मिली बड़ी राहत

.

.

यह भी पढ़ें : पंजाब कांग्रेस का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’: राजा वड़िंग की ‘कप्तानी’ बरकरार, चन्नी संभालेंगे ‘मोर्चा’ रंधावा व बाजवा को भी मिली जगह!

.