PTB News

Latest news
Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के सभी परिसरों में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के साथ ‘स्वस्थ मुस्कान’ को बढ़ावा

Innocent Hearts School Encourages Healthy Smiles with Free Dental Check-up Camp at its all campuses

PTB News “शिक्षा” : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित एवं प्रबंधित दिशा-एन इनीशिएटिव के तत्वावधान में इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ने विद्यार्थियों में ओरल हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय रहते दाँतों की देखभाल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अपनी सभी पाँच ब्रांचों—ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट-जंडियाला रोड, नूरपुर रोड व कपूरथला रोड—में निःशुल्क दंत जाँच शिविर का आयोजन किया।

.

.

इस शिविर का संचालन अनुभवी दंत विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया गया। ग्रीन मॉडल टाउन कैंपस में डॉ. हरमनजीत चहल और डॉ. हरनूर सेखों ने विद्यार्थियों की दाँतों जाँच की। लोहारां व कपूरथला रोड कैंपस में डॉ. आस्था बौरी ने विद्यार्थियों का परीक्षण किया। कैंट-जंडियाला रोड कैंपस में डॉ. रूपीश्वर गिल ने तथा नूरपुर रोड कैंपस में फोर्टिस अस्पताल की डॉ. पल्लवी ने विद्यार्थियों के दाँतों की जाँच की।

.

.

दंत विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के मौखिक स्वास्थ्य का आकलन किया, दाँतों से जुड़ी आम समस्याओं की पहचान की और उन्हें ब्रश करने के सही तरीकों, संतुलित आहार तथा नियमित डेंटल चेक-अप के माध्यम से दाँतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के बारे में बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया।

.

छात्रों ने इस शिविर में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों का लाभ उठाया। इस पहल ने ओरल हाइजीन के महत्व के प्रति जागरूकता पैदा की और छात्रों को आजीवन स्वस्थ रहने के लिए दाँतों की अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह शिविर युवाओं में प्रिवेंटिव डेंटल केयर के महत्व को मज़बूत करने और एक स्वस्थ मुस्कान की नींव रखने की दिशा में एक सार्थक और सफल कदम साबित हुआ।

.

.