PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब! एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया एक साथ जहरीला पदार्थ, 2 की हुई मौत

Patiala domestic dispute family consume a poisonous substance Punjab

PTB Sad न्यूज़ पटियाला : पंजाब के जिला पटियाला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर पारिवारिक विवाद के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों द्वारा कथित तौर पर जहरीली चीज खाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद चारों को गंभीर हालत में राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान विकास बातिश (45 साल) और उनकी 13 साल की बेटी खुशी बातिश की मौत हो गई

.

.

जबकि पत्नी तमन्ना बातिश (43 साल) और 11 साल के बेटे कनव बातिश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को बुधवार देर रात अस्पताल से सूचना मिली कि एक ही परिवार के चार सदस्यों को जहरीली चीज खाने के कारण भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि

.

.

परिवार में घरेलू लेन-देन को लेकर कुछ समय से झगड़ा चल रहा था। हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और जहरीली चीज खाने के पीछे की असली वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी सिटी वन संजीव सिंगला का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगी।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब! महिलाओं को 1 हजार नहीं मिलेंगे, 9 स्कीमों से भी कटेगा नाम, 10 लाख तक कैशलेस इलाज भी होगा केंसिल, जाने पूरा मामला

.

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में निहंग सिंह सहित 10 पर दर्ज की पुलिस ने FIR