PTB News

Latest news
एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन,

पंजाब में बेअदबी के आरोपी की गला का/टकर की हत्या, कृपाण से सि/र धड़ से किया अलग

khanna fatehgarh sahib beadbi accused mewa singh murder case Punjab

PTB Big न्यूज़ फतेहगढ़ साहिब : फतेहगढ़ साहिब में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हमलावर आधी रात में उसके घर में घुसा, इसके बाद उसने कृपाण से हमला कर दिया। जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया। घर के अदंर खून फैल गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

.

.

फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल से सबूत जुटा रही है। पुलिस हमलावर की पहचान और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। घटना सोमवार रात करीब दो बजे की है। मृतक की पहचान मेवा सिंह के नाम से हुई, जो मंडी गोबिंदगढ़ के गांव लाडपुर तूरां स्थित गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी का आरोपी था। वह जमानत पर जेल से छूटकर आया था। 

.

.

जानकारी के अनुसार, मेवा सिंह के खिलाफ अक्टूबर 2020 में गांव तुरां स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का आरोप लगा था। इसके बाद उसके खिलाफ मंडी गोबिंदगढ़ थाने केस दर्ज कराया गया था। इसके बाद उसका केस कोर्ट पहुंचा, जहां अभी उसका केस चला रहा था। वह अभी जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था।

.

यह भी पढ़ें : नीट पेपर लीक से लाखों युवाओं के सपने हुए चकनाचूर, शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल को बनाएंगे देश का नंबर वनः मुख्यमंत्री

.

जबकि मामले की सुनवाई अभी चल रही थी और गवाहों के चलते उसे अंतिम राहत नहीं मिली थी। मेवा सिंह पहले गांव में ही कपड़ों की सिलाई का काम करता था। हालांकि अब उसने सिलाई का काम बंद कर दिया था और एक मिल में काम करने लगा था और गांव में घर पर रह रहा था। यहीं पर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के डॉ. हरप्रीत सिंह को यूके की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में किया सम्मानित