PTB Big न्यूज़ बठिंडा : बठिंडा के तलवंडी साबो में एक घर की छत गिरने से मां और बेटे की मौत हो गई। परिवार की दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का इलाज एम्स बठिंडा में चल रहा है। बताया जा रहा है कि जर्जर मकान बारिश से कमजोर हो गया था। जानकारी के अनुसार, नगर परिषद के सीवरेज विभाग में कार्यरत धर्म सिंह उर्फ काला का परिवार अपने कमरे में सो रहा था। रात करीब 11 बजे अचानक छत ढह गई।
. .छत तेज धमाके के साथ गिरी। जिससे आसपास के लोग दौड़े-दौड़े वहां पहुंचे, जिसके बाद मलबे में दबे परिवार को बाहर निकाला गया। इस हादसे में धर्म सिंह की पत्नी वीरपाल कौर (40) और उनके बेटे अर्शदीप सिंह (14) की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी दो बेटियां, सनमप्रीत कौर और खुशप्रीत कौर गंभीर रूप से घायल हैं। सनमप्रीत की टांग टूट गई है, जबकि खुशप्रीत का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। सनमप्रीत पढ़ाई में तेज छात्रा है। वह लगातार 9 वर्षों तक अपनी कक्षा में प्रथम स्थान
. .हासिल करती रही है। हाल ही में उसने 12वीं कक्षा 95 प्रतिशत अंकों के साथ पास की थी। मरने वाला अर्शदीप उनका इकलौता बेटा था। पुलिस का मानना है कि मकान की हालत जर्जर थी, पिछले दिनों हुई बरसात से ये कमजोर हो गया और छत गिर गई। नगर परिषद की अध्यक्ष कुलवीर कौर सरां और अन्य स्थानीय लोगों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे से पूरे तलवंडी साबो शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।
. .यह भी पढ़ें : पुलिस बैंड प्रभारी को किया सस्पेंड, फेसबुक से कर रहा था कमाई
.




































