PTB News

Latest news
PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू

जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

DGP Gaurav Yadav arrived at Jalandhar Cantt station and reviewed the security arrangements

PTB Big न्यूज़ जालंधर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे से पहले पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल, 17 जुलाई को कैंट रेलवे स्टेशन का पीएम मोदी द्वारा उद्धाघटन किया जाएगा। इस दौरे को लेकर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस द्वारा पीएम मोदी के दौरे से पहले रूट डायवर्ट कर दिए गए है। ऐसे में सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

.

वहीं जाम में एंबुलेंस फंसी दिखी। इस दौरान मरीज एबुलेंस में मौजूद है। पीएम मोदी के जालंधर दौरे को लेकर डीजीपी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के बिल्कुल निकट होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था के तहत यातायात में अस्थायी बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि 17 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और पठानकोट को जोड़ने वाले एनएच-44 पर अनावश्यक यात्रा से बचें।

.

.

यदि किसी को इस दौरान यात्रा करनी ही हो तो वह अपने सफर का समय बदल लें या निर्धारित अवधि से पहले अथवा बाद में यात्रा करें। DGP ने बताया कि प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3:40 बजे जालंधर पहुंचेंगे और लगभग डेढ़ घंटे तक शहर में रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोकना नहीं है। जहां आवश्यक होगा, वहां वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी,

.

जो यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों की जानकारी देंगे और उन्हें सुरक्षित तरीके से गंतव्य तक पहुंचाने में मदद करेंगे।पुलिस का प्रयास रहेगा कि किसी भी मार्ग पर प्रतिबंध न्यूनतम समय के लिए ही रहे और लोगों को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े। DGP ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, लेकिन इसके साथ-साथ आम जनता की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसी सोच के तहत यातायात को पूरी तरह बंद करने के बजाय डायवर्जन की

.

यह भी पढ़ें : जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027″ की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

.

व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जल्द जारी की जाएगी, ताकि लोगों को पहले से पूरी जानकारी मिल सके। विशेष डीजीपी ने यह भी बताया कि कार्यक्रम रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित होने के कारण कुछ समय के लिए रेल सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम