PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम

Traffic jam in Jalandhar several roads closed ahead of PM Modi's visit

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले ही पुलिस प्रशासन की और से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जिसके चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित हो गया है। खासकर रामामंडी से पीएपी (PAP) तक का मार्ग फ़िलहाल बंद किए जाने के कारण लंबा जाम लग गया है जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

.

.

वहीं जिला प्रशासन ने जालंधर, लुधियाना और अमृतसर से आने-जाने वाले यात्रियों से सतर्क रहने और यात्रा से पहले ट्रैफिक की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेज रहे हैं। रामामंडी पुल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के चलते ट्रैफिक पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। इस कारण रामामंडी पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है, जिससे PAP चौक से लेकर रामामंडी चौक तक लंबा जाम लगा हुआ है।

.

.

वहीं पुलिस के अनुसार, फगवाड़ा और चंडीगढ़ जाने वाले वाहन आदमपुर से जंडूसिंघा मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। वहीं लुधियाना और दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को आदमपुर-गढ़शंकर मार्ग से जंडूसिंघा होकर आगे जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लागू किए गए ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करें और अनावश्यक रूप से प्रभावित मार्गों पर जाने से बचें।

.

यह भी पढ़ें : भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुई आज से लागू, व्हिस्की, कारें और कपड़े मिलेंगे सस्ते, जानें किन चीजों के बदले दाम

.

यह भी पढ़ें : जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027″ की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

.

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद टीचरों में मचा हड़कंप, विभाग ने मांगी लिस्ट, जाने मामला