PTB News

Latest news
स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ... पेट्रोल- डीजल और ATF पर केंद्र सरकार द्वारा लिया गया बड़ा फैसला, जनता को लगेगा बड़ा झटका बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छोटे भाई को किया पुलिस ने गिरफ्तार

NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप

neet ug 2026 result nta medical college admission counseling

PTB News “शिक्षा”

PTB News “शिक्षा” : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल करीब 20 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 11.21 लाख स्टूडेंट्स मेडिकल, डेंटल, AYUSH और अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालिफाई हुए हैं। 2020 और 2021 के बाद पहली बार कोई भी छात्र 720 का परफेक्ट स्कोर हासिल नहीं कर पाया। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल 720 में से 715 अंकों के साथ

.

ऑल इंडिया टॉपर बने। 19 स्टूडेंट्स ने 700 से ज्यादा, जबकि 138 उम्मीदवारों ने 690 से अधिक अंक हासिल किए। टॉप स्कोरर्स में 93% से ज्यादा स्टूडेंट्स ने पहली बार परीक्षा दी थी। 99% टॉप रैंकर्स की उम्र 17 से 19 साल के बीच रही। क्वालिफाई करने वाले कुल उम्मीदवारों में 58% से ज्यादा छात्राएं और 55.1% छात्र हैं। स्टूडेंट्स अपना स्कोरकार्ड neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं। आपको यह भी बता दें कि 2019 में करीब 8.39 लाख लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

.

2024 में यह संख्या रिकॉर्ड 13.77 लाख पहुंच गई। हालांकि, 2025 में थोड़ी गिरावट के साथ 13.10 लाख रही थी। सक्सेस रेट लगातार बढ़ा है। 2019 से 2025 के बीच पास प्रतिशत 56% से 57% के बीच रहा। 705+ अंक वाले टॉप-17 छात्र पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना जैसे 8 राज्यों से हैं। पूर्वोत्तर के सभी राज्यों से स्टेट टॉपर हैं। लक्षद्वीप से 43 छात्र क्वालिफाई हुए।

.

दो साल से नीट में शामिल होने वाले छात्र घट रहे हैं। 2024 में 23.33 लाख और 2025 में 22.09 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। 2026 में संख्या 20 लाख रह गई। इसलिए क्वालिफाई करने वाले घट रहे हैं। 2025 के मुकाबले 2026 में सभी श्रेणियों की कट-ऑफ में बड़ा उछाल आया है। जनरल/ईडब्ल्यूएस के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक 144 से बढ़कर 213 हो गए। ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लिए 113 से बढ़कर 177 अंक पहुंच गया।

.

क्वालिफाई छात्रों में सामान्य श्रेणी की भागीदारी पिछले साल से 3% कम हुई। आपको यह भी बता दें कि पेपर लीक के आरोपों के कारण 3 मई को हुई NEET-UG 2026 की परीक्षा रद्द हो गई थी। इसके बाद NTA ने 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई। देश और विदेश के 551 शहरों में 5,440 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा 13 भाषाओं में हुई थी।

.

NTA ने इस साल परीक्षा के मूल्यांकन प्रक्रिया में भी बड़ा बदलाव किया था। पहली बार मूल्यांकन के सभी चरण एक के बाद एक के बजाय समानांतर तरीके से पूरे किए। इससे तय समय पर रिजल्ट जारी किया जा सका। वहीं, पहली बार OMR शीट चैलेंज की प्रक्रिया को आंसर-की जारी करने की प्रक्रिया से अलग रखा गया।

NEET UG 2026 : परीक्षा से रिजल्ट तक पूरी टाइमलाइन :–

3 मई 2026: NEET UG 2026 की पहली परीक्षा आयोजित
12 मई, 2026: पेपर लीक के आरोपों के बाद: 3 मई की परीक्षा रद्द की गई
21 जून 2026: देशभर में NEET UG की दोबारा परीक्षा हुई
25 जून 2026: प्रोविजनल आंसर-की जारी, ऑब्जेक्शन विंडो खुली
25–28 जून 2026: उम्मीदवारों से आंसर-की पर आपत्तियां मांगी गईं
13–15 जुलाई 2026: स्कैन की गई OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स जारी
16 जुलाई 2026: फाइनल आंसर-की जारी, NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित

.

यह भी पढ़ें : जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027″ की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

2027 से कंप्यूटर आधारित होगी NEET परीक्षा :–

आने वाले समय में पेपर लीक के बाद सरकार ने NEET परीक्षा में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। 2027 से NEET-UG कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) यानी ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। फिलहाल परीक्षा ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में होती है। नई व्यवस्था में स्टूडेंट्स कंप्यूटर पर सवाल हल करेंगे। हालांकि, सिलेबस, प्रश्नों की संख्या, विषय और मार्किंग स्कीम में कोई बदलाव नहीं होगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा के लिए पहले से मॉक टेस्ट और डेमो की सुविधा भी दी जाएगी, ताकि वे नए सिस्टम के अनुसार तैयारी कर सकें।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा