PTB News

Latest news
एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन,

PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

Narendra Modi India First Hydrogen Train Started Jind haryana

PTB Big न्यूज़ हरियाणा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा को बड़ी सौगात दी। उन्होंने अपने हरियाणा दौरे के दौरान जींद में लगभग 14,700 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में पूरा हरियाणा ही विकास की नई पटरी पर चल पड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने जींद की जनता को ‘राम-राम’ करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की।

.

उन्होंने कहा, “मेरे लिए जींद आना पुरानी यादों का झरोखा खोलने जैसा है। कई दशक पहले मैं संगठन के काम से पहली बार जींद आया, फिर आप लोगों ने मुझे जो अपनत्व दिया, प्रेम दिया, वो मैं आज आजतक भुला नहीं हूं। इतने वर्षों में जींद के घी और जींद के घेवर तो नहीं बदले, लेकिन जींद के तेवर बदल गए हैं। आज जींद भाजपा-एनडीए के सुशासन मॉडल की तस्वीर बन रहा है।” 

.

उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में पूरा हरियाणा ही विकास की नई पटरी पर चल पड़ा है। आज का कार्यक्रम भाजपा की डबल-इंजन सरकार के मिशन को नई ऊर्जा दे रहा है। आज जींद का हरियाणा का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। आज यहां से देश को पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिली है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “भारत में पहली ट्रेन बॉम्बे से ठाणे के बीच चली थी। वैसे ही भविष्य में जब भी हाइड्रोजन ट्रेन का जिक्र आएगा, तो जींद, सोनीपत और हरियाणा का नाम आएगा।

.

मैं आप सभी को पूरे देश को भारतीय रेल की आधुनिकता से जुड़े इस बड़े कदम के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।” इसी बीच, स्वच्छता पहलों के लिए जींद और हरियाणा के लोगों की प्रशंसा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मैं जींद और हरियाणा के लोगों की सराहना करता हूं। ‘स्वच्छता से स्वागत’ पहल को जिस गंभीरता से लिया है, जिस तरह मेरे आने से पहले यहां के लोग स्वच्छता अभियान में नई ऊर्जा से जुटे हैं,

.

वह दिल खुश कर देने वाला है।” उन्होंने कहा, “पिछले एक सप्ताह से सोशल मीडिया में आपका सफाई अभियान चल रहा था। इसकी भारी चर्चा रही है, लेकिन कुछ लोगों ने यह भी कहा कि मोदी जी आप बार-बार आइए, ताकि हमारा जींद स्वच्छ रहे। जिस महाशय ने यह भाव व्यक्त किया है, मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।” पीएम मोदी ने आगे कहा, “अगर जींद के लोग तय कर लें कि हम कभी गंदगी नहीं करेंगे तो जींद कभी गंदा नहीं हो सकता है।

.

यह भी पढ़ें : NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप

मोदी के आने की जरूरत नहीं है, सिर्फ आप तय कर लें कि आप स्वच्छता को अपना स्वभाव, संस्कार और अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएंगे।” इससे पहले, पीएम नरेंद्र मोदी ने जींद में आयोजित कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र में सिख म्यूजियम और 24.27 किलोमीटर लंबे हांसी-बरवाला ब्राउनफील्ड हाईवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इसके अलावा, पीएम मोदी ने कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे, अंबाला-काला अंब खंड,

.

जींद-गोहाना हाईवे और अन्य प्रोजेक्ट्स को भी देश को समर्पित किया। उन्होंने भिवानी में पंडित नेकी राम शर्मा सरकारी मेडिकल कॉलेज व नारनौल में महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज और राव तुला राम अस्पताल समेत प्रमुख चिकित्सा संस्थानों को राष्ट्र को समर्पित किया। वहीं, पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबियां भी सौंपीं।

.

यह भी पढ़ें : चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान