PTB News

Latest news
देश का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा हुआ Free, किसी भी वाहन चालक से नहीं लिया जा रहा Toll सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से सीधे इनकार, CJI ने कहा - समय न करें बर्बाद राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी हिमाचल में बारिश से हुई भारी तबाही, चंबा में चलती गाड़ी पर दरका पहाड़ ‘NEET Exam को लेकर CM थलपति विजय की पार्टी ने कर दी विद्यार्थियों के हित में बड़ी मांग ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें

हिमाचल में बारिश से हुई भारी तबाही, चंबा में चलती गाड़ी पर दरका पहाड़

heavy rain wreak havoc himachal hillside collapses onto moving vehicle in chamba

PTB Big न्यूज़ चंबा : हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। चंबा जिले के चुवाड़ी-भराड़ी मार्ग पर शनिवार सुबह हुए भीषण भूस्खलन ने सड़क का बड़ा हिस्सा बहा दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार अचानक मलबे की चपेट में आ गई और बीच सड़क पर फंस गई। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए

.

.

जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8 बजे पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में चट्टानें और मलबा सड़क पर आ गिरा। भूस्खलन इतना तेज था कि सड़क का बड़ा हिस्सा टूटकर गहरी खाई में समा गया। घटना के बाद चुवाड़ी-भराड़ी मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम मौके पर पहुंची।

.

.

विभाग ने तुरंत दो जेसीबी मशीनों को राहत कार्य में लगाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद मलबे में फंसी कार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके साथ ही सड़क से मलबा हटाने और मार्ग को दोबारा चालू करने का अभियान तेज कर दिया गया है। मार्ग बंद होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ लंबी दूरी के यात्रियों को भी घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा। जरूरी काम से निकले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और

.

यह भी पढ़ें : ‘NEET Exam को लेकर CM थलपति विजय की पार्टी ने कर दी विद्यार्थियों के हित में बड़ी मांग

.

कई वाहनों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भूस्खलन से सड़क को भारी नुकसान पहुंचा है। लगातार पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण राहत कार्य में दिक्कत आ रही है, लेकिन मशीनों की मदद से युद्ध स्तर पर काम जारी है। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि मौसम सामान्य होते ही मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

.

यह भी पढ़ें : CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन