PTB News

Latest news
पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव... एच.एम.वी. की बी.एस.सी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन... सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एजुकेशन) के एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना की कार्यप्रणाली की ली प्रत्यक्ष जानक... CM थलपति विजय को PM चेहरा बनाने की उठी मांग के बाद मचा सियासी घमासान जस्टिस मिश्रा ने ली पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ CM का फूटा गुस्सा, डिप्टी कमिश्नर सहित 5 बड़े अधिकारीयों को किया गया सस्पेंड सत्य निकेतन हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता ने उठाया बड़ा कदम, अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश Amazon कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर हुआ क्रैश, 5 लोगों की गई जा/न, 250 उड़ानें हुईं प्रभावित बदलाव शेयर बाजार में, प्री-ओपनिंग सेशन के नियम में, ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर? ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव,

‘NEET Exam को लेकर CM थलपति विजय की पार्टी ने कर दी विद्यार्थियों के हित में बड़ी मांग

CM Tamil Nadu thalapathy vijay party makes a major demand

PTB Big न्यूज़ चेन्नई : NEET परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में मचे बवाल के बीच अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी छात्रों के समर्थन में खुलकर मैदान में आ गए हैं। तमिल सिनेमा के ‘थलपति’ और अब सूबे के मुखिया विजय की पार्टी तमिझगा वेत्री कज़गम (TVK) ने नीट परीक्षा को लेकर एक ऐसी मांग कर दी है, जिसने सियासी पारे को और भी ज्यादा चढ़ा दिया है। TVK ने दो टूक कहा है कि नीट में धांधली रोकना ही काफी नहीं है,

.

बल्कि इस पूरी प्रवेश परीक्षा को ही हमेशा के लिए जड़ से खत्म कर देना चाहिए। छात्रों के भविष्य और राज्यों के अधिकारों का हवाला देते हुए TVK ने संविधान में बड़े बदलाव की वकालत की है। पार्टी का स्पष्ट मानना है कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए शिक्षा को संविधान की समवर्ती सूची (Concurrent List) से हटाकर राज्य सूची में ट्रांसफर कर दिया जाना चाहिए। पार्टी ने यह भी सुझाया है कि अगर ऐसा करने में कोई कानूनी अड़चन आती है,

.

.

तो अंतरिम उपाय के तौर पर एक ‘विशेष समवर्ती सूची’ बनाई जाए। इससे राज्य सरकारों को मेडिकल एजुकेशन पर पूरा अधिकार मिल सकेगा। पार्टी ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री विजय पहले ही इस समाधान की रूपरेखा तय कर चुके हैं। इस मुद्दे पर TVK ने राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी DMK पर भी जमकर निशाना साधा। TVK ने तंज कसते हुए कहा कि उनकी पार्टी छात्रों और जनता के साथ धोखे की राजनीति नहीं करती है।

.

उन्होंने स्पष्ट किया कि वे महज वोटों के लालच में यह झूठा दावा कभी नहीं करेंगे कि “हम खुद नीट रद्द कर देंगे।” गौरतलब है कि DMK ने 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले जनता से वादा किया था कि सत्ता में आते ही वे तमिलनाडु में नीट को खत्म कर देंगे, जिसे लेकर अब TVK ने उन्हें आड़े हाथ लिया है। नीट के खिलाफ विरोध की आंच सचिवालय तक भी पहुंच गई है। मंगलवार को नीट परीक्षा के विरोध में मशहूर रैपर ‘थेरुकुरल’ अरिवु ने तमिलनाडु सचिवालय के बाहर धरना दिया।

.

यह भी पढ़ें : ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें

.

शुरुआत में पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से हटा दिया था, लेकिन बाद में मुख्यमंत्री विजय के निर्देश पर उन्हें ससम्मान सचिवालय के अंदर बुलाया गया। सूत्रों के मुताबिक, सीएम विजय ने अरिवु से मुलाकात की और राष्ट्रीय स्तर की इस प्रवेश परीक्षा को लेकर उनकी चिंताएं सुनीं। बता दें कि तमिलनाडु सरकार लंबे समय से नीट को खत्म करने की वकालत कर रही है और उसकी मांग है कि मेडिकल कॉलेजों में दाखिला 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर ही होना चाहिए।

.

यह भी पढ़ें : CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन