PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एनएच 305 पर चलती गाड़ी पर मलबा व चट्टानें गिर गई। इससे गाड़ी में सवार दोनों लोगों को चोटें आई है। गाड़ी मलबे के नीचे दब गई। आनी के ही नए बस स्टैंड पर खड़ी गाड़ी पर भी लैंडस्लाइड हो गया। इससे गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। शिमला से समिट्री में भी सोमवार देर शाम पहाड़ी से चट्टानें गिर गई। इससे सड़क किनारे पार्क तीन बाइक को नुकसान पहुंचा।
.प्रदेश के ज्यादातर भागों में बीती रात से बारिश जारी है। राज्य में चंडीगढ़-मनाली फोरलेन समेत 259 सड़कें, 161 बिजली के ट्रांसफॉर्मर और 54 पेयजल योजनाएं हो गई। ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी और रात से हो रही तेज बारिश को देखते हुए एसडीएम कुल्लू ने सब डिवीजन के सभी शिक्षण संस्थानों में आज छुट्टी घोषित की है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने आज (मंगलवार को) कांगड़ा, मंडी और
. .सिरमौर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, शिमला और सोलन में भारी बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है। IMD के मुताबिक- प्रदेश में मानसून की सक्रियता अगले एक सप्ताह तक बनी रहेगी। बारिश से राहत के आसार नहीं है। हालांकि, कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस आज की तुलना में थोड़ा कमजोर रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।
. .इसे देखते हुए अगले 4 दिनों के लिए कुछ जिला में यलो अलर्ट दिया गया है। IMD ने भारी बारिश के दौरान लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। नदी-नालों और खड्डों के किनारे न जाने, तेज बहाव वाले पानी को पार न करने तथा लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी है। भारी बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक भूस्खलन और
.यह भी पढ़ें : देश की जनता को फिर लगेगा महंगाई का झटका, रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें होंगी महंगी
.सड़क पर मलबा आने की स्थिति बन सकती है। लोगों को स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है। बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में हुई बारिश का असर तापमान पर देखने को मिला है। कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री नीचे गिरकर 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।




































