PTB Crime न्यूज़ बठिंडा : पंजाब के जिला बठिंडा से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ती हसील में आज यानि मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब हथियार का लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए हथियार चैक करवाने पहुंचे एक व्यक्ति की कमर में बंधे हथियार से अचानक गोली चल गई। गोली लगने से उक्त व्यक्ति खुद ही घायल हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक गोली चलने की आवाज से तहसील परिसर में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
.
बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपना हथियार चैक करवाने के लिए क्लर्क के पास जा रहा था। इसी दौरान उसकी कमर पर बंधे हथियार से अचानक फायर हो गया। गोली उसकी जांघ में जा लगी। वहीं मौके पर मौजूद एक युवक ने बताया कि घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। गोली चलने की घटना के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
.यह भी पढ़ें : SBI बैंक के लॉकर से गायब हुए लाखों के जेवर, बिना चाबी के कैसे हुआ खेल?
.सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा गार्डों ने तहसील के दरवाजे बंद कर दिए और लोगों की आवाजाही रोक दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार से गोली किन परिस्थितियों में चली और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं बरती गई थी। फिलहाल घटना को लेकर तहसील परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
. . .




































