PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦਾ ਬੀ. ਡਿਜ਼ਾਇਨ (ਮਲਟੀਮੀਡੀਆ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में फोर्टिस के प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. निशित सावल का... चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की याद को समर्पित होगा भव्य ऑडिटोरियम, सेंट सोल्जर ग्रुप ने किया भूमि पू... एचएमवी में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ‘साइएनर्जी 2026’ का आयोजन, Punjab : पुलिस कमिश्नर दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD Rajbir Ghuman को मिली बड़ी राहत Visa कंसल्टेंट्सी के ऑफिस में अज्ञात हमलावरों ने की अंधा/धुंध फा/यरिंग, जाँच में जुटी पुलिस टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल... जालंधर : CBI की रडार पर OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी Aap नेता, मचा हड़कंप

Flash Flood के बाद हुई भारी तबाही, वीडियो में देखें कैसे उखड़ा ब्रिज, मलबे के सैलाब को देखकर कांप जाएगी रूह

Uttarakhand Flash Flood Chamoli Cloud Burst Rain Alert

PTB Big न्यूज़ उत्तराखंड : Uttarakhand Flash Flood : मानसून आने के बाद से उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। इस बीच कई हिस्सों में आपदा की विकराल स्थिति भी बन रही है। बीते सोमवार शाम चमोली जिले में अचानक बादल फटने से बाढ़ (Flash Flood) आ गई। बादल फटने के बाद पहाड़ों से मलबे का सैलाब इतनी तेजी बहता हुआ आया कि यहां तमक नाले पर बना वैली ब्रिज तिनके की तरह बह गया। सैलाब का बवंडर बेहद ही भयानक था,

.

जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप गई। इस आपदा में BRO के एक कर्मचारी के भी बहने की सूचना है। सैलाब के तेज बहाव में वैली ब्रिज के बहने से कई इलाकों के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह से टूट गया है और आवागमन बड़े स्तर पर प्रभावित हुआ है। बताया जाता है कि यह ब्रिज 2 करोड़ रुपए की लागत से बना हुआ था। जो कि करीब 40 मीटर का था. तमक नाले में आई इस बाढ़ में कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।

.

.

वहीं बाढ़ का तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा-प्रबंधन अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य के साथ निचले क्षेत्रों में एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं और स्थिति जल्द से जल्द सामान्य करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने आसपास के गांवों में राशन, खाद्य सामग्री, दवाइयों एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित न होने देने की बात भी कही।

.

फिलहाल बादल फटने और लैंडस्लाइड के चलते इस सैलाब के आने के बाद मौके पर जिला प्रशासन, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमें मौजूद हैं और वहां आसपास बसे लोगों को सुरक्षित करने का काम किया जा रहा है। कंट्रोल रूम स्थापित कर लगातार वहां से निगरानी की जा रही है। 

.

खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस पूरी स्थिति पर अपनी नजर बनाये हुए हैं और अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं। बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब तमक नाले में इस तरह का सैलाब आया हो। इससे पहले भी कई बार तमक नाले में आई बाढ़ ने तबाही मचाई है। वहीं तमक नाले में बाढ़ के कारण समीप स्थित धौली गंगा में नदी का जलस्तर भी बढ़ता रहा है।

.

यह भी पढ़ें : SBI बैंक के लॉकर से गायब हुए लाखों के जेवर, बिना चाबी के कैसे हुआ खेल?

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश-बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी तथा पौड़ी गढ़वाल में अगले 24 घंटों के दौरान बहुत भारी बारिश, बादल फटने और अचानक बाढ़ आ सकती है। यहां जोखिम बना हुआ है।

.

यह भी पढ़ें : Himachal : भारी बारिश से जारी लैंडस्लाइड, चलती कार पर गिरे पत्थर, चंडीगढ़-मनाली फोरलेन हुआ बंद, शिक्षण संस्थानों में छुट्टी

उत्तराखंड में आपदा-प्रबंधन को लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। प्रदेशवासियों एवं पर्यटकों से अपील की गई है कि वे मौसम खराब होने अथवा लगातार बारिश की स्थिति में घर से बाहर निकलने और अनावश्यक यात्रा से बचें। अपील में लोगों से नदी, नालों, गदेरों एवं बरसाती जलधाराओं के समीप जाने से बचने तथा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें : Ethanol : केंद्र सरकार गन्ने के इस्तेमाल को रोक, इन दो घरेलू उत्पादनों के उपयोग को दे सकती है बढ़ावा