PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦਾ ਬੀ. ਡਿਜ਼ਾਇਨ (ਮਲਟੀਮੀਡੀਆ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में फोर्टिस के प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. निशित सावल का... चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की याद को समर्पित होगा भव्य ऑडिटोरियम, सेंट सोल्जर ग्रुप ने किया भूमि पू... एचएमवी में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ‘साइएनर्जी 2026’ का आयोजन, Punjab : पुलिस कमिश्नर दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD Rajbir Ghuman को मिली बड़ी राहत Visa कंसल्टेंट्सी के ऑफिस में अज्ञात हमलावरों ने की अंधा/धुंध फा/यरिंग, जाँच में जुटी पुलिस टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल... जालंधर : CBI की रडार पर OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी Aap नेता, मचा हड़कंप

Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़ा खुलासा

Jalandhar lecturer Neha Bassi murder case umang bassi satpal kaur chat revealed

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर में सेंट सोल्जर कॉलेज की लेक्चरर नेहा बस्सी की टॉयलेट क्लीनर हार्पिक पिलाकर हत्या करने वाले पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें मध्यप्रदेश के उज्जैन से पकड़ा गया है। उनके साथ लेक्चरर की 6 साल की बेटी को भी रिकवर कर लिया गया है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस मामले में औपचारिक पुष्टि होनी बाकी है। इसे लेकर SHO करतारपुर गुरप्रीत सिंह ने इस बारे में

.

कुछ भी कहने से इनकार करते हुए सीनियर अफसरों से बात करने के लिए कहा। वहीं हत्या के मामले में आरोपी पति उमंग बस्सी की गर्लफ्रेंड सतपाल कौर का हसबैंड सामने आए हैं। गर्लफ्रेंड के पति विशाल शर्मा ने कहा कि उन्होंने भी लव मैरिज की थी लेकिन बाद में पत्नी के लेक्चरर के पति के साथ अफेयर हो गया। इसके बाद वह शादी करने की तैयारी में थे। इसीलिए वह लेक्चरर व मुझे रास्ते से हटाना चाहते थे। इसके लिए वह 15 दिन से प्लानिंग कर रहे थे।

.

उसने दोनों के बीच की 206 पन्नों की चैटिंग भी पकड़ी थी। वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने पर मामले के जांच अफसर ASI बोधराज को सस्पेंड कर दिया गया है। विशाल शर्मा के मुताबिक, उन्होंने करीब 11 साल पहले सतपाल कौर से लव मैरिज की थी। दोनों की 9 साल की बेटी है। विशाल ने बताया कि जालंधर की मिट्ठापुर में करीब 1 करोड़ रुपए का मकान बनाया था। इसकी रजिस्ट्री भी उन्होंने पत्नी के नाम कराई थी।

.

हैदराबाद में साइबर सिक्योरिटी कंसल्टेंट की नौकरी के चलते वह लंबे समय से बाहर रहते थे। विशाल शर्मा ने बताया कि पत्नी सतपाल कौर और उमंग बचपन में एक साथ पढ़े हैं। दोनों शादी के बाद लंबे गैप पर करीब 3 साल पहले फेसबुक पर एक-दूसरे के दोबारा सम्पर्क में आए और नंबर शेयर कर बातचीत शुरू कर दी। विशाल शर्मा ने बताया कि वह हैदराबाद में जॉब करता है। 3 महीने में एक बार घर आना होता था।

.

जब वह घर पर नहीं होता तो पटियाला स्थित घर में पत्नी उमंग बस्सी को बुला लेती। घर के बैक साइड ये अपनी गाड़ी खड़ी करता था। उसे लोगों ने बताया था कि कोई पूरी रात आपके घर में रहता था। ये चोरी से सारा काम करती थी। पिता तक को भनक नहीं लगने दी। विशाल ने बताया कि लोगों की बातों के बाद उसने पत्नी को बताए बिना घर आने का प्लान बनाया। 3 फरवरी 2026 को जब वो अचानक घर पहुंचा तो सीधे पत्नी के कमरे में गया।

.

किस्मत से दरवाजा खुला था और पत्नी अंदर थी। जैसे ही पत्नी सतपाल कौर ने उसे देखा तो घबरा गई। जब उसने उसे मोबाइल दिखाने को कहा तो आनाकानी करने लगी। कमरे में उसे कई आपत्तिजनक चीजें मिलीं। इनमें कई चीजें बताने योग्य नहीं हैं। अलमीरा से कई सेक्सी ड्रेस भी बरामद हुई हैं। विशाल ने बताया जब उसने अपनी पत्नी का मोबाइल छीनना चाहा तो उसने मोबाइल को कसकर पकड़ लिया। इस बीच उसने उसकी बाजू पर बाइट कर दी।

.

Jalandhar lecturer Neha Bassi murder case umang bassi satpal kaur chat revealed

बावजूद इसके वह मोबाइल छीनने में कामयाब रहा। जब उसने मोबाइल का पासवर्ड लगाया तो उसमें कई चैट मिली। इसमें 15 दिन से उमंग और सतपाल कौर मुझे और नेहा का मारने का प्लान बना रहे थे। विशाल का दावा है कि करीब 6 महीने पहले उन्हें पत्नी और उमंग बस्सी के बीच करीब 3 साल से चल रहे कथित अफेयर का पता चला। मोबाइल की जांच में 15 दिनों की करीब 206 पेज की WhatsApp चैट मिलने की बात कही। विशाल के आरोप के मुताबिक,

.

चैट में दोनों अपने-अपने लाइफ पार्टनर से अलग होने या उन्हें “रास्ते से हटाने” की कथित योजना पर चर्चा कर रहे थे। वहीं, पटियाला के रहने वाले सतपाल कौर के ससुर प्रद्युम्न कुमार नेहा बस्सी के अंतिम संस्कार में धूरी पहुंचे। वहां उन्होंने कहा कि हम बहुत परेशान हैं। हैदराबाद में मेहनत से नौकरी कर बेटा पैसा कमाकर भेजता रहा, लेकिन पीछे से बहू गलत कामों में शामिल रही। हमारी 9 साल की पोती है और इनकी भी 6 साल की बेटी है।

यह भी पढ़ें : बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक

इस चक्कर में दो मासूम बच्चों का भविष्य बर्बाद हो गया और तीन-तीन परिवार तबाह हो गए। हमारी मांग है कि बच्चों की कस्टडी सही हाथों में मिले, इनके बच्चे की कस्टडी इन्हें और हमारे बच्चे की कस्टडी हमारे बेटे को दी जाए। प्रद्युम्न कुमार ने कहा कि बहू सतपाल कौर के पास काफी धन-संपत्ति है। हमारे उनके साथ 7 केस चल रहे हैं, जबकि उस लड़के उमंग बस्सी ने हम पर 36 झूठे केस दर्ज करवा रखे हैं। हालांकि, हमारे पास सभी पक्के सबूत मौजूद हैं और

यह भी पढ़ें : दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली

हमें किसी बात का डर नहीं है। हमने किसी से धोखा नहीं किया, बल्कि उस लड़की (सतपाल कौर) ने हमारे साथ बहुत बड़ा छल किया है। उन्होंने कहा- मेरे बेटे ने बड़े प्यार से अपना घर बनाया था, जिसे उसने (सतपाल कौर) चालाकी से अपने नाम करवा लिया। इसके बाद वह घर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर उस लड़के (उमंग बस्सी) को अंदर बुलाती थी और कैमरे बंद कर ही उसे बाहर निकालती थी। इस बात की जानकारी पूरे मोहल्ले के लोगों को भी थी।

यह भी पढ़ें : भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में गूंजा अग्निवीर भर्ती बंद करने का मुद्दा, मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री को लिखेंगे पत्र,

यह सब किसकी शह पर हो रहा है, इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। लोग कहते हैं कि उसे (उमंग बस्सी) राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और आम आदमी पार्टी का कोई नेता पीछे है, लेकिन हम पटियाला में रहते हैं, इसलिए हमें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हमने प्रशासन के बजाय सीधे कानूनी रास्ता अपनाया है। उस बस्सी ने हमारे घर को जो नुकसान पहुंचाया है, उसके खिलाफ हमने पटियाला से डैमेज का केस दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें : जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन की सरकारी गाड़ी हुए पॉश इलाके में बड़े हादसे का शिकार

इस मामले में जांच अधिकारी बोधराज को सस्पेंड कर दिया गया है। 19 अगस्त को अस्पताल में भर्ती नेहा के मामले में उन्होंने 23 अगस्त तक कोई कार्रवाई नहीं की। 23 अगस्त को जब नेहा की मौत हो गई, मामला सार्वजनिक हुआ और जज भी अस्पताल से बयान लेकर चली जाती हैं, तब करतारपुर पुलिस हरकत में आई। आनन-फानन देर रात तक एक आरोपी महिला को हिरासत में लिया और फिर छोड़ दिया। नेहा की भाभी दिव्या ने कहा कि

यह भी पढ़ें : IPhone की वजह से पहाड़ से गिरा परिवार हादसा, निकली अफवाह, सच आया सामने

उन्हें 20 अगस्त को ननद के सीरियस होने की सूचना दी गई। जालंधर आते ही वह करतारपुर थाने गईं। यहां शिकायत दी, लेकिन जांच अधिकारी बोधराज ने इसे रिसीव तक नहीं किया। दूसरी तरफ मरने से पहले नेहा ने अंतिम बयान में भी IO का नाम लिया। नेहा ने बताया था कि उसने कई बार थाना करतारपुर में पति के खिलाफ कंप्लेंट की, लेकिन AAP विधायक का साथी होने के चलते पुलिस ने उस पर कार्रवाई नहीं की। बता दें कि 23 अगस्त को जालंधर के फोर्टिस अस्पताल में

यह भी पढ़ें : जालंधर की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद

महिला लेक्चरर नेहा बस्सी की मौत हो गई थी। इस मामले में उन्होंने जज को अपने अंतिम बयान दिए थे। परिवार का दावा है कि नेहा ने बताया था कि उसे उसके पति उमंग बस्सी, सास और पति की प्रेमिका सतपाल कौर ने टायलेट क्लीनर पिलाया है। पति ने पहले पिस्टल से मारने की धमकी दी थी। बाद में उसे हार्पिक पिला दिया। नेहा का 25 अगस्त को धूरी में अंतिम संस्कार हो गया। परिवारवाले आरोपियों की अरेस्ट न होने से गुस्से में हैं। नेहा के इंसाफ के लिए उन्होंने धूरी में कैंडल मार्च भी निकाला। नेहा के भाई ने चेतावनी दी कि अगर आरोपी न पकड़े को सड़कों पर उतरेंगे और चक्का जाम करेंगे।