PTB Big न्यूज़ महाराष्ट्र : महाराष्ट्र पहाड़ हादसे में पिता-बेटे और मां की मौत को लेकर नया खुलासा हुआ है। पहले सामने आया था कि बेटे कुणाल ने आईफोन के लिए आत्महत्या की थी। लेकिन कुणाल की मौसी पल्लवी ने इससे इनकार किया। पल्लवी ने कहा कि यह घटना मोबाइल फोन से जुड़ी नहीं थी। लोगों को ऐसी अफवाह नहीं फैलानी चाहिए। लोग कुछ नहीं जानते।
. .वहीं एक बड़े मीडिया ग्रुप को परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि कुणाल चाहता था कि उसके पैरेंट्स साथ रहें। हालांकि, उनके बीच तलाक हुआ था या नहीं, यह जानकारी सामने नहीं आई। उधर, DCP पंकज अतुलकर ने बताया कि परिवार में पिछले दो-तीन महीने से विवाद चल रहा था, जिसके कारण तनाव की स्थिति बनी हुई थी। 21 अगस्त को बेटे के साथ जान गंवाने वाली मां संगीता चांदगुडे ने हादसे से एक दिन पहले
. .अपने यूट्यूब चैनल पर रिश्तों और प्यार की अहमियत को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने कहा था- जो व्यक्ति प्यार को महत्व नहीं देता, उसके लिए कुछ भी करने का कोई मतलब नहीं है। संगीता के मायके वालों के मुताबिक, मुरलीधर और संगीता के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसमें संपत्ति से जुड़े विवाद भी शामिल थे। कुणाल चाहता था कि दोनों के बीच मतभेद खत्म हों।
. .पिता के परिवार ने बताई अलग कहानी: मुरलीधर की बहन शोभा राजेंद्र मस्के ने दंपती के रिश्ते को लेकर अलग जानकारी दी। उनके मुताबिक, मुरलीधर और संगीता ने 22 साल पहले लव मैरिज की थाी। मुरलीधर के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे और शादी में शामिल भी नहीं हुए थे। संगीता को ससुराल वालों ने कभी एक्सेप्ट नहीं किया।
.यह भी पढ़ें : अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश
































