PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

UGC-NET जून 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोर

ugc net june 2026 results declared over 4000 candidates qualified check your scorecard

PTB News “शिक्षा” : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार देर रात UGC-NET जून 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। एजेंसी ने 84 विषयों के लिए आयोजित विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के नतीजे घोषित किए हैं। परीक्षा में शामिल 6.07 लाख अभ्यर्थियों में से 97 हजार से अधिक ने पीएचडी में दाखिले के लिए अर्हता हासिल की है, जबकि 4 हजार से अधिक अभ्यर्थी जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए क्वालिफाई हुए हैं।

.

.

एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, 84 विषयों की परीक्षा में शामिल 6.07 लाख अभ्यर्थियों में से 97 हजार से अधिक उम्मीदवार पीएचडी में प्रवेश के लिए योग्य पाए गए हैं। वहीं, 4 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने जेआरएफ के लिए पात्रता हासिल की है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड UGC-NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करना होगा।

.

.

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के साथ उसका प्रिंटआउट भी लिया जा सकता है। एनटीए ने अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा का रिजल्ट फिलहाल जारी नहीं किया है। इन विषयों की परीक्षा दोबारा 9 और 10 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। दरअसल, जून में इन विषयों की परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और भाषा संबंधी गलतियां सामने आई थीं। इसके बाद विशेषज्ञ समिति की सिफारिश पर एनटीए ने इन तीनों विषयों की परीक्षा दोबारा 

.

यह भी पढ़ें : भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने ‘फ्रेशमैन इंडक्शन 2026’ के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआत की,

.

कराने का फैसला लिया था।  NTA ने स्पष्ट किया है कि अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के अभ्यर्थी यदि अभी अपना UGC-NET जून 2026 स्कोरकार्ड देखने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें ‘Invalid Application Number/Password’ का संदेश दिखाई दे सकता है। एजेंसी के मुताबिक, इन तीनों विषयों के उम्मीदवारों का रिजल्ट और स्कोरकार्ड दोबारा परीक्षा आयोजित होने के बाद ही जारी किया जाएगा। एनटीए ने बताया कि इन विषयों की री-एग्जाम प्रक्रिया सितंबर के दूसरे सप्ताह में पूरी होगी।

.