PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

Punjab : निहंग सिंह की गो*ली मरकर की ह/त्या, सुनसान इलाके में मिली ला/श

amritsar baba bakala sahib nihang singh murder case Punjab

PTB Crime न्यूज़ अमृतस​र : पंजाब के जिला अमृतसर से एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आ रही है। जहां बीती देर रात एक निहंग सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार उसके सीने में कई फायर किए गए। निहंग बाबा बकाला साहिब में चल रहे प्रसिद्ध रखड़ पुण्या मेले में शुक्रवार को पहुंचे थे। निहंग का शव बाबा बकाला सिविल अस्पताल के पीछे सुनसान इलाके से मिला, जिसके सीने पर गोलियों के निशान थे।

.

.

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज किया। पुलिस अब हत्या की वजह का पता लगाने के लिए आसपास की CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। मृतक की पहचान गांव मिगलानी निवासी सरबजीत सिंह के बेटे राजा सिंह के रूप में हुई है। वह मेला देखने पहुंचे थे। शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। सीने पर गोली के निशान मिले हैं। इससे साफ है कि

.

राजा सिंह पर बेहद नजदीक से फायरिंग की गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मेले के दौरान राजा सिंह किन लोगों के संपर्क में था और आखिरी बार उसे किसके साथ देखा गया था। पुरानी रंजिश समेत हत्या से जुड़े दूसरे पहलुओं को भी जांच में शामिल किया गया है। राजा सिंह की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शव को सिविल अस्पताल के पीछे सुनसान इलाके में छोड़ दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास का इलाका खंगाला। 

.

यह भी पढ़ें : UGC-NET जून 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोर

.

पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। मेले के आसपास और घटनास्थल की ओर आने-जाने वाले रास्तों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। साथ ही राजा सिंह के परिवार और परिचितों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि उसका किसी के साथ विवाद चल रहा था या नहीं। इससे पहले 26 जुलाई की रात लुधियाना के बाहरला गुरुद्वारा साहिब में मीरी-पीरी दिवस के समागम के दौरान दो निहंग सिंहों के बीच विवाद हो गया था।

.

यह भी पढ़ें : भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने ‘फ्रेशमैन इंडक्शन 2026’ के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआत की,

.

देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और एक निहंग सिंह ने दूसरे पर दस्ती किरपान से हमला कर दिया। हमले में सोहण सिंह ने सोनू की गर्दन पर दस्ती किरपान से वार किया था। गंभीर चोट लगने के कारण सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी सोहण सिंह हरियाणा के फतेहाबाद का रहने वाला बताया गया था। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की थी।