PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पडते न्यू रत्न नगर में खाली प्लॉट से डेड बॉडी मिली है। शरीर पर तेजधार हथियार से काटने के निशान हैं। इससे लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। शव मिलने की सूचना पर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि शव को सिविल की मोर्चरी में रखवा दिया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक बीमार चल रहा था,
. .जिसके चलते उसे 3 दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिली थी। मृतक की पहचान 26 वर्षीय युवक संदीप कुमार के रूप में हुई है। युवक की संदिग्ध हालत में मौत से इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, संदीप शराब पीने का आदी था। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि संदीप का किसी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। थाना बस्ती बाबा खेल के थाना प्रभारी जय इंद्र सिंह ने बताया कि
. .झगड़े के मामले को लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने माथे पर मिले चोट के निशान पर कहा कि हो सकता है कि पत्थर पर गिरने से ये चोटें आई हों। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण और हत्या की आशंका पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने मृतक की मां से भी बात की है और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.यह भी पढ़ें : UGC-NET जून 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोर
..PTB Crime News
लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया खुलासाhttps://t.co/CNBGs60OxH
-Watch the news on / https://t.co/weKT76Zm42#Jalandhar #lecturerNehaBassi #murdercase #umangbassi #satpalkaur #chat #revealed #ptbnews
— PTB News (@ptbnewsranahp) August 26, 2026
यह भी पढ़ें : Punjab : निहंग सिंह की गो*ली मरकर की ह/त्या, सुनसान इलाके में मिली ला/श
































