PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के बस्ती पीरदार रोड पर मोदी मैट्रस की फैक्ट्री में आग लग गई। लोगों ने सुबह 9 बजे के करीब इलाके में धुआं उठता देख फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है। अंदर कैमिकल होने के चलते आग इतनी भड़क चुकी है कि बुझाने में दिक्कत आ रही है। आग लगने के कारणों का अभी क्लीयर पता नहीं चल पाया है।
. .बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगी है। फैक्ट्री के मालिक और पुलिस भी मौके पर पहुंच गए हैं। आग बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन हो पाएगा। लोगों ने बताया कि फैक्ट्री बस्ती पीर दाद में ये फैक्ट्री कई सालों से चल रही थी और रिहाइशी इलाके में हैं। सुबह जब आग लगी तो लोगों ने पहले इसे खुद भी बुझाने का प्रयास किया लेकिन काबू नहीं पा सके। लोगों ने कहा कि आग के चलते आसपास के घरों को खाली करवा लिया गया है।
. .इलाके के लोगों ने जब आसमान की तरफ उठता काला धुआं देखा तो सहम गए। तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। लोगों ने कहा कि रिहायशी एरिया में आग लगने से आस पास के घर भी चपेट में आ सकते थे, इसलिए फैक्ट्री के पास बने घर के लोग दूर चले गए। अभी तक फायर ब्रिगेड की पानी की कई गाड़ियां लग चुकी हैं लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
.यह भी पढ़ें : NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी
. .यह भी पढ़ें : PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच
































