PTB News

Latest news
बड़ी ख़बर : पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, जाने बड़ी वजह पंजाब पुलिस में तैनात ASI को सिर में मा/री गो/ली, घायल हालत में खुद बाइक चलाकर पहुंचा थाने दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद

PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच

saharanpur pnb bank fake currency scam cbi investigation

PTB Big न्यूज़ सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट में करीब 17 करोड़ रुपए के नकली नोट मिले हैं। बैंक ऑडिट के दौरान यह मामला सामने आया। इसके बाद मंगलवार सुबह 8 बजे RBI के 6 अफसर दो गाड़ियों से पहुंचे। 4 घंटे से बैंक के अंदर हैं। सूत्रों के मुताबिक बैंक कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं। इस मामले में अब तक 3 अफसरों को सस्पेंड किया गया है।

.

PNB मेरठ के चीफ मैनेजर और जांच अधिकारी अरुण कुमार चौबे की शिकायत पर तीन अफसरों समेत 4 लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। सहारनपुर की घंटाघर स्थित PNB ब्रांच से जयपुर भेजी गई रकम में कमी मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ। कुछ दिन पहले इसी PNB शाखा में पार्टटाइम हाउसकीपर विशाल कुमार को करेंसी चेस्ट (खजाने) में 11.50 करोड़ रुपए की नोटों की गड्डियां व्यवस्थित करने का काम दिया गया था।

.

.

इनमें गले, कटे और दूसरे तरह के नोट शामिल थे। बैंक को यह रकम RBI के जयपुर करेंसी चेस्ट भेजनी थी। तय प्रक्रिया के तहत रकम 5 अगस्त को जयपुर भेजी गई। वहां नोटों की गिनती हुई तो 4 लाख 30 हजार 900 रुपए कम मिले। जयपुर करेंसी चेस्ट से इसकी जानकारी मेरठ PNB के अधिकारियों को दी गई। PNB ने मेरठ के चीफ मैनेजर अरुण कुमार चौबे को जांच के लिए सहारनपुर भेजा। उन्होंने बैंक अफसरों के साथ करेंसी चेस्ट में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।

.

इसमें पार्टटाइम हाउसकीपर विशाल कुमार नोटों की गड्डियों से रुपए निकालता हुआ दिखाई दिया। CCTV फुटेज सामने आने के बाद बैंक ने विशाल कुमार को काम से हटा दिया। साथ ही उसके खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। हाउसकीपर से जुड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद बैंक ने 9 अगस्त से करेंसी चेस्ट का ऑडिट शुरू कराया। जांच टीम ने चेस्ट में मौजूद नकदी और रिकॉर्ड का मिलान किया। ऑडिट के दौरान बड़ी गड़बड़ी सामने आई।

.

.

करेंसी चेस्ट में रखी रकम की जांच की गई तो 17 करोड़ रुपए के नकली नोट मिले। इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट मिलने से बैंक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद जांच अधिकारी ने करेंसी चेस्ट से जुड़े अधिकारियों से पूछताछ की। सीनियर डिवीजनल मैनेजर रवि कुमार कांसे, करेंसी चेस्ट मैनेजर सुशील कुमार और यमुनानगर-जगाधरी (हरियाणा) में तैनात करेंसी चेस्ट मैनेजर अमित कुमार से सवाल किए गए।

.

यह भी पढ़ें : PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा

तीनों से नकली नोटों के करेंसी चेस्ट तक पहुंचने और वहां रखे जाने को लेकर जानकारी मांगी गई। जांच अधिकारी के मुताबिक, तीनों अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद बैंक के सीनियर अफसरों को मामले की जानकारी दी गई। PNB के दिल्ली रोड स्थित मंडल कार्यालय में तैनात सीनियर मैनेजर निशा सिंह ने बताया कि मामला सामने आने के बाद बैंक ने तीनों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। बैंक की ओर से विभागीय जांच भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें : रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन,

अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट बैंक की करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे। नकली नोट कब और किसके जरिए वहां रखे गए, इसमें किस-किस की भूमिका थी। वहीं सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि बैंक के चीफ मैनेजर की शिकायत पर तीन मैनेजरों और पार्टटाइम हाउसकीपर के खिलाफ चोरी का केस दर्ज हुआ है। बैंक अपने स्तर पर जांच कर रहा है। पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें : देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार