PTB News

Latest news
आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ...

एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना

customs department crackdown at delhi airport gold worth 2 crore seized woman

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग (कस्टम) की टीम ने तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल करते हुए टोरंटो से आई एक 46 वर्षीय भारतीय महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के पास से 1.3 किलोग्राम से अधिक वजन के सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिसे वह बिना सीमा शुल्क चुकाए अवैध तरीके से भारत लाने की फिराक में थी।

.

.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस जब्त सोने की कीमत 2.18 करोड़ रुपये आंकी गई है। कस्टम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, महिला 24 अगस्त को कनाडा के टोरंटो से उड़ान भरकर नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल पर पहुंची थी। ग्रीन चैनल पार करते समय महिला के हाव-भाव और गतिविधियों पर वहां तैनात सतर्क कस्टम अधिकारियों को गहरा संदेह हुआ। संदेह के आधार पर जब सुरक्षा अधिकारियों ने महिला को रोककर उसके सामान और

.

.

व्यक्तिगत रूप से गहन तलाशी ली, तो उसके पास से छिपाकर ले जाए जा रहे 1.3 किलोग्राम से अधिक के भारी सोने के जेवरात बरामद हुए। अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए सोने के आभूषणों का कुल बाजार मूल्य लगभग 2.18 करोड़ रुपये आंका गया है। पूछताछ के दौरान महिला इन कीमती आभूषणों से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज, खरीद की रसीद या कस्टम डिक्लेरेशन पेश करने में पूरी तरह नाकाम रही।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर : गद्दों की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इलाके में दहशत का माहौल

.

इसके बाद सीमा शुल्क अधिनियम के कड़े प्रावधानों के तहत सोना जब्त कर लिया गया। अधिकारियों ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए 25 अगस्त को महिला के खिलाफ विधिवत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग अब इस बात की तहकीकात कर रहा है कि क्या महिला किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय गोल्ड स्मगलिंग सिंडिकेट का हिस्सा है।

.

यह भी पढ़ें : 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए