PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर : गद्दों की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इलाके में दहशत का माहौल

jalandhar basti peer dad road mattres factory fire

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के बस्ती पीरदार रोड पर मोदी मैट्रस की फैक्ट्री में आग लग गई। लोगों ने सुबह 9 बजे के करीब इलाके में धुआं उठता देख फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है। अंदर कैमिकल होने के चलते आग इतनी भड़क चुकी है कि बुझाने में दिक्कत आ रही है। आग लगने के कारणों का अभी क्लीयर पता नहीं चल पाया है।

.

.

बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगी है। फैक्ट्री के मालिक और पुलिस भी मौके पर पहुंच गए हैं। आग बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन हो पाएगा। लोगों ने बताया कि फैक्ट्री बस्ती पीर दाद में ये फैक्ट्री कई सालों से चल रही थी और रिहाइशी इलाके में हैं। सुबह जब आग लगी तो लोगों ने पहले इसे खुद भी बुझाने का प्रयास किया लेकिन काबू नहीं पा सके। लोगों ने कहा कि आग के चलते आसपास के घरों को खाली करवा लिया गया है।

.

.

इलाके के लोगों ने जब आसमान की तरफ उठता काला धुआं देखा तो सहम गए। तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। लोगों ने कहा कि रिहायशी एरिया में आग लगने से आस पास के घर भी चपेट में आ सकते थे, इसलिए फैक्ट्री के पास बने घर के लोग दूर चले गए। अभी तक फायर ब्रिगेड की पानी की कई गाड़ियां लग चुकी हैं लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

.

यह भी पढ़ें :  NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी

.

.

यह भी पढ़ें :  PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच