PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

हाईकमान ने आखिरी वक्त पर क्यों परगट सिंह के नाम पर मुहर लगाकर बनाया पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष?

Why did the high command approve the name of Pargat Singh at the last moment and make him Punjab Congress President

PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली / जालंधर : पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर आखिरी वक्त पर बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिला। दरअसल, पहले विजयइंदर सिंगला का नाम प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन हाईकमान ने अंतिम समय में फैसला बदलते हुए विधायक परगट सिंह को कमान सौंप दी। यानी कि जालंधर कैंट से विधायक और पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान परगट सिंह को

.

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। जानकारी के मुताबिक, 2 अक्टूबर शाम तक तो सिंगला के नाम को लेकर पार्टी नेताओं और समर्थकों में नियुक्ति की उम्मीद थी। हालांकि, बाद में कांग्रेस हाईकमान ने परगट सिंह के नाम पर मुहर लगा दी। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार राजा वड़िंग ने 2 अक्टूबर को राहुल गांधी से मुलाकात कर प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

.

.

वड़िंग ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अपना इस्तीफा सौंपा था। इससे पहले विजयइंदर सिंगला का नाम सबसे प्रमुख दावेदार के तौर पर सामने आ रहा था। वहीं राजा वड़िंग की राहुल गांधी से मुलाकात इस बदलाव के लिए अहम मानी जा रही है। राजा वड़िंग ने विजयइंदर सिंगला के नाम पर आपत्ति जताई थी। सिंगला के चन्नी गुट से करीबी और दूसरे गुटों से नाराजगी बढ़ने का मुद्दा उठाया था। परगट सिंह को अलग-अलग धड़ों के बीच स्वीकार्य चेहरा माना गया और

.

उन्हें जट्ट सिख प्रतिनिधित्व के लिहाज से भी महत्वपूर्ण विकल्प के तौर पर देखा गया। आखिर में हाईकमान ने मौके पर सिंगला की बजाय परगट सिंह को पंजाबा कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। विजयइंदर सिंगला का नाम पहले प्रमुख दावेदारों में था। 1 अक्टूबर की रिपोर्टों में भी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद का संभावित उम्मीदवार बताया गया था, जबकि परगट सिंह समेत कई अन्य नामों पर भी चर्चा चल रही थी। परगट सिंह के सामने अब

.

यह भी पढ़ें : Chitkara University में हुए हंगामे के मामले को लेकर पुलिस का बड़ा Action, दो को किया गिरफ्तार

.

पंजाब कांग्रेस के विभिन्न गुटों को साथ लेकर चलने और संगठन को मजबूत करने की चुनौती होगी। उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही है और प्रदेश इकाई में लंबे समय से अंदरूनी मतभेद चर्चा में रहे हैं। राजा वड़िंग ने परगट सिंह की नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी हाईकमान के फैसले का स्वागत किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में कार सवार युवक की अज्ञात हमलावरों ने गो/ली मा/र/कर ह/त्या, दूसरा जान बचाकर भागा

सिंगला के नाम की सिफारिश की गई थी। पार्टी नेतृत्व इस विकल्प पर लगभग सहमत माना जा रहा था। पार्टी के भीतर इस बार हिंदू चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने की रणनीति पर भी मंथन चल रहा था, ताकि आगामी चुनाव में भाजपा के हिंदू वोट बैंक को चुनौती दी जा सके। हालांकि, पार्टी सूत्रों के मुताबिक राजा वड़िंग ने राहुल गांधी के सामने पंजाब के राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों को देखते हुए जट सिख चेहरे को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपने पर जोर दिया।