PTB Big न्यूज़ मोहाली : पंजाब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते मोहाली में कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद नीतू चौधरी के घर अंधाधुंध फायरिंग का मामला सामने आने से सनसनी फ़ैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार घर पर करीब 8 गोलियां मारी गई। घर से निकलकर हमलावरों को कोई देख पाता, उससे पहले हमलावर भाग गए। गोलियां घर की दीवारों और मेन गेट पर लगीं, जिनके निशान पड़े हुए हैं।
. .वहीं इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं घर के मालिक का कहना है कि उन्हें काफी समय से गैंगस्टर डोनी बल की गैंग की ओर से धमकियां दी जा रही थीं। वहीं मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई, जिसने सबूत जुटाए। गोलियों के खोलों को जांच के लिए भेजा गया है। हालांकि, अब तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी गैंग ने नहीं ली है।
. .यह घटना मोहाली जिले के जीरकपुर के बलटाना इलाके में हुई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे कांग्रेस के पूर्व पार्षद नीतू चौधरी के घर पर फायरिंग हुई। परिजन के मुताबिक, बाइक सवार दो लोगों ने घर पर गोलियां चलाईं। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गोलियां की आवाज सुनकर पूरे रिहायशी इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, कोई घर से निकला।
.यह भी पढ़ें : पंजाब : Fake Immigration Agent’s पर अब कसेगा शिकंजा
.परिजन बताते हैं कि जैसे ही घर से बाहर निकलकर हमलावरों को देखने की कोशिश की गई तो वे बाइक लेकर भाग गए। उसी समय मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के मुताबिक, घर पर करीब 8 राउंड गोलियां चलाई गईं। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस हमलावरों की पहचान करने और फायरिंग की वजह का पता लगाने में जुटी है।
.यह भी पढ़ें : पंजाब : एंट्री ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा को मेडिकल स्टोर मालिक ने मारी गोलियां
































