PTB News

Latest news
एच.एम.वी. में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार का आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालन्धर के रोटारेक्ट क्लब ने पिंगलवाड़ा में दिवाली मनाई, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया, ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ 'ਬੈਸਟ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਸਟੂਡੈਂਟ' ਸਨਮਾਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, पंजाब में मेडिकल स्टोर संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगने व फायरिंग करने के मामले में दो गिरफ्तार, SS... गांधी परिवार पर टिप्पणी कर फंसीं कंगना रनौत, FIR हुई दर्ज जालंधर : EX NSG Commando ने ASI को तेज रफ़्तार कार चलाने से रोका तो, ASI ने मारा थप्पड़ पंजाब पुलिस पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप, कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट पर किए डंडों से वार पंजाब में फिर चली गोली, पंजाब पुलिस के ASI जोगिंदर सिंह की हुई मौत, परिवार में छाया मातम जालंधर : तेज रफ्तार बस का कहर, कई वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जांच में नहीं मिले बस ड्राइवर से D/L ...

जालंधर : AAP पार्षद के पति पर 4 युवकों ने चाकू से किए कई वार, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता, FIR दर्ज

jalandhar aap councillor ward Number 23 husband harpal singh mintu attack case

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर में वार्ड नंबर-23 की पार्षद परमजीत कौर के पति हरपाल सिंह मिंटू पर कुछ युवकों ने चाकुओं से हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई, जब हरपाल मिंटू मंगलवार शाम करीब 7 बजे पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने और समझौता (राजीनामा) करवाने पहुंचे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार इलाके में पिछले कुछ समय से दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी। माहौल को शांत करने के लिए पार्षद पति हरपाल मिंटू मध्यस्थ बनकर

.

.

दोनों पक्षों को आपस में बैठाकर बातचीत करवा रहे थे। इसी दौरान किसी मुद्दे पर दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच दूसरे पक्ष के युवकों ने तैश में आकर अपने पास रखे तेजधार हथियारों और चाकुओं से पार्षद पति पर हमला कर दिया। हमले में हरपाल सिंह मिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और लहूलुहान हालत में इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और

.

.

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। ACP राजेश ठाकुर और डीसीपी सिटी आदित्य एस. वारियर (IPS) ने मामले की पुष्टि करते हुए मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। डॉक्टरों के अनुसार, पार्षद पति को समय पर इलाज मिलने के कारण अब वे खतरे से बाहर हैं। जांच के दौरान पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर दो मुख्य आरोपियों राजू भईया और शामा लाहौरिया समेत कुल चार हमलावरों की पहचान कर ली गई है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब : एंट्री ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा को मेडिकल स्टोर मालिक ने मारी गोलियां

.

DCP सिटी आदित्य एस. वारियर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में थाना में बीएनएस (BNS) की धारा 109, 190, 191 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत FIR नंबर 302/2026 दर्ज कर ली है। शुरुआती जांच में हमला पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के कारण किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब : कांग्रेसी नेता के घर की हमलावरों ने अंधाधुंध फा*यरिंग, परिवार ने लगाया कुख्यात गैंग पर सीधे इल्जाम