PTB Big न्यूज़ मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमला किया गया है। टाइगर पर फायरिंग की खबर सामने आ रही है। ये घटना मुंबई के जुहू इलाके में घटित हुई है। शाम के समय जब एक्टर पर गोलीबारी की गई तो इलाके में भीड़ थी। इस घटना के बाद कई लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आ रही है। बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले की खबर के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है।
. .मिली जानकारी के अनुसार ये घटना मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क की है। मिली जानकारी के अनुसार 3 अज्ञात बाइक सवार आए और टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। जुहू पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है। मुंबई में हुई इस फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को कोई गोली नहीं लगी है वो सेफ हैं। उनको किसी भी तरह की चोट नहीं आई है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ रहा है।
. .जिसमें देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ अपनी कार से गुजर रहे थे तभी 4 रॉउड गोली की आवाज सुनाई देती है। उन्हें देखने के लिए वहां भारी भीड़ जमा थी। भीड़ के बीच से ही उनकी कार पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं। मुंबई पुलिस के अनुसार, टाइगर श्रॉफ को कोई गोली नहीं लगी है। जुहू पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में अभिनेता टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें गोली नहीं लगी है।
.यह भी पढ़ें : एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड
.पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरे इलाके को पुलिस सील कर दी है। मुंबई के जुहू में हुई इस फायरिंग में करीब 4 राउंड फायरिंग की गई। ऑफिशियल अपडेट के बाद फायरिंग की संख्या इससे ज्यादा भी हो सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि एक्टर टाइगर श्रॉफ को पिछले साल जान से मारने की धमकी भी मिली थी। एक्टर की गाड़ी BMW पर फायरिंग बेहद करीब से की गई है। खबर लिखे जाने तक कई राउंड फायरिंग की जानकारी सामने आ रही है।
.यह भी पढ़ें : झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प
































