PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प

Central government steps into jhota murder case amit shah

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह उर्फ झोटा की हत्या का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया है। अमित शाह ने इस घटना को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में नशे, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध का खतरा बढ़ रहा है। शाह के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय मानसा हत्याकांड और दिड़बा में एक व्यक्ति की कथित तौर पर दबाव में जहर खाने की घटना को लेकर पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा।

.

.

अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि पंजाब आज नशे और संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि राज्य की जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर कौन निभाएगा। शाह ने कहा कि पंजाब के लोगों को केवल प्रचार और घोषणाएं नहीं, बल्कि ठोस परिणाम चाहिए। इसके साथ ही शाह ने लिखा कि दिड़बा में एक पिता का दबाव में जहर खा लेना और मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की दिनदहाड़े हत्या ने

.

पंजाब की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परविंदर के पिता ने आप सरकार और उनके विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गृह मंत्रालय भी इन दोनों घटनाओं पर पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा। शाह ने लिखा मैं आज पंजाब की जनता के सामने अपना संकल्प दोहराता हूँ कि पंजाब में हमारी सरकार बनने पर हम नशामुक्त, गैंगस्टरमुक्त और सुरक्षित पंजाब बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।

.

.

हमारा लक्ष्य स्पष्ट है – नशे के कारोबार पर प्रहार, युवाओं के भविष्य की रक्षा, अपराधियों पर कठोर कार्रवाई और कानून का ऐसा राज, जिसमें कोई भी नागरिक भय के साये में जीने को मजबूर न हो। मानसा में 13 अक्टूबर को परविंदर सिंह उर्फ झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रिपोर्टों के अनुसार, एक मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं की कथित बिक्री को लेकर झोटा का दुकानदार अश्विनी कुमार से विवाद हुआ था। इसी दौरान गोलीबारी में झोटा को पेट में दो और

.

यह भी पढ़ें : OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडियो किए डिलीट

जांघ में एक गोली लगी। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, जबकि उनके चार साथी घायल हुए। पुलिस ने 14 अक्टूबर को मुख्य आरोपी अश्विनी कुमार को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार किया। घटना के बाद मानसा में विरोध प्रदर्शन हुए। आक्रोशित लोगों ने आरोपी की दुकान में आग लगा दी, जबकि प्रशासन ने उसके घर के एक हिस्से को भी गिराया। झोटा को न्याय दिलाने और मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग को लेकर विरोध तेज हुआ।

.

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब

15 अक्टूबर को पंजाब बंद का आह्वान किया गया और मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई। इस बीच, मानसा सिटी-2 थाने की एसएचओ बेअंत कौर को निलंबित कर दिया गया। रिपोर्टों के मुताबिक, आरोपी अश्विनी कुमार और विपिन कुमार को 22 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया। झोटा के परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग दोहराई है।