PTB News

Latest news
Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब

Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद

Actor Tiger Shroff Firing Case images of the after attackers motorcycle used in the incident recovered

PTB Big न्यूज़ मुंबई : मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में अभिनेता की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी नजर आ रही हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार देर रात उनसे मिलने उनके घर पहुंचे। मुलाकात के बाद शिंदे ने बताया कि टाइगर के हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट लगी है। उधर, फायरिंग के मामले में संदिग्ध आरोपियों की पहली तस्वीर भी सामने आई है। तस्वीर में दो युवक सफेद शर्ट पहने दिखाई दे

.

.

रहे हैं। इनमें से एक ने प्यूमा के लोगो वाली काली टोपी पहन रखी है। हालांकि, तस्वीर कब और कहां ली गई थी, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बाइक अंधेरी पश्चिम रेलवे स्टेशन के बाहर छोड़कर फरार हो गए। मामले में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।

.

.

यह घटना रविवार शाम करीब सात बजे जुहू इलाके में हुई। जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ की कार पर पांच राउंड फायरिंग की गई। घटना में अभिनेता के ड्राइवर फिरदौस को गोली लगी। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इसके अलावा उमेश चव्हाण नाम का एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

.

यह भी पढ़ें : Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

.

यह भी पढ़ें : झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प

.