PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर

actor tiger shroff firing case prominent actor was the target of the shooters

PTB Big न्यूज़ मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में जारी मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कथित तौर पर शूटर्स के निशाने पर बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर थे, जिनमें से कई सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी की गई थी। मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग करने वाले आरोपी करीब एक महीने पहले मुंबई आए थे और

.

बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी की गई। अलग-अलग ऑटोरिक्शा चालक इन लोगों कोअलग-अलगग सेलिब्रिटीज जैसे अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान के घर लेकर गए थे। सूत्रों ने बताया कि आरोपी मुंबई में घूमने के लिए जिन ऑटो रिक्शा चालकों की मदद लेते थे, उनसे बॉलीवुड सितारों के घर दिखाने के लिए कहते थे। आरोपियों ने कथित तौर पर कहा था कि वे सेलिब्रिटीज के घरों की तस्वीरें लेना चाहते हैं।

.

.

इसके बाद अलग-अलग ऑटो रिक्शा चालकों ने उन्हें कई अभिनेताओं के घरों तक पहुंचाया। सूत्रों ने यह भी बताया कि आरोपियों को ऐसे सेलिब्रिटी को निशाना बनाने का निर्देश दिया गया था, जिनकी सुरक्षा व्यवस्था अपेक्षाकृत कम हो। इसी दौरान कथित तौर पर एक ऑटो रिक्शा चालक ने आरोपियों को बताया कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ हर रविवार को जुहू के एक फुटबॉल ग्राउंड पर फुटबॉल खेलने आते हैं।

.

यह भी पढ़ें : Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार

इस जानकारी के बाद आरोपी 11 अक्टूबर को उस फुटबॉल ग्राउंड पर पहुंचे, लेकिन उस दिन टाइगर श्रॉफ वहां नहीं आए। इसके बाद आरोपी अगले रविवार (18 अक्टूबर) को दोबारा उसी ग्राउंड पर पहुंचे। इस बार उनके पास हथियार भी थे। इसी दौरान टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की गई।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इसी अवधि में हरियाणा से कुछ अन्य लोग भी मुंबई आए थे। उन्होंने भी कथित तौर पर रेकी की और फिर वापस हरियाणा लौट गए।

.

यह भी पढ़ें : Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद

.

वहीं, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद मुंबई छोड़ते समय आरोपियों ने कथित तौर पर दोनों हथियार किसी अज्ञात जगह पर फेंक दिए थे। हमलावरों ने कथित तौर पर हमले में एक विदेशी और एक देशी पिस्टल का इस्तेमाल किया था। विदेशी पिस्टल कौन-सी थी, इसकी अधिक जानकारी उन्हें भी नहीं थी। सूत्रों के अनुसार, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद जब ये लोग मुंबई से निकले तो इन्होंने इन दोनों हथियारों को किसी अनजानी जगह पर फेंक दिया है, जिसका पता मुंबई पुलिस को लगाना है।

.