PTB Big न्यूज़ मोगा : मोगा शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते थाना साउथ सिटी क्षेत्र के अधीन पड़ते गिल रोड पर उस समय सनसनी फैल गई / जब एक ज्वेलर्स के घर से हथियारबंद लुटेरे करीब 40 लाख रुपये कीमत के जेवरात लूट कर भागने में कामयाब हो गए / वारदात के समय ज्वेलर्स की सास घर में अकेली थी /
सूत्रों से मिली जनकारी के अनुसार लुटेरों ने पहले महिला को बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया / बाद में तिजोरी से करीब 40 लाख रुपये कीमत के जेवरात लूट कर फरार हो गए / दो लुटेरे गिल रोड पर डॉ. बीके सिंगला के क्लीनिक वाली गली में चमकौर सिंह सुनहरे के बराबर ही उनके भाई राजू सिद्योड़ा के घर के बाहर पहुंचे / वहां राजू की सास मौजूद थी / लुटेरों में से एक ने सामने वाले घर के बारे में कुछ पूछताछ की /
महिला ने मना कर दिया तो फिर पानी पीने के बहाने वह घर के अंदर दाखिल हो गए / घर में घुसते ही लुटेरों ने महिला को पिस्तौल दिखाकर उसे एक कमरे में ले गए वहां रस्सियों से बांध दिया / बाद में तिजोरी की चाबी लेकर बराबर के कमरे में से तिजोरी में मौजूद सारी ज्वेलरी ले गए / लुटेरों ने महिला द्वारा पहनी गई ज्वेलरी को हाथ नहीं लगाया /
लुटेरे फरार होने से पहले घर में लगी डीवीआर भी अपने साथ ले गए पड़ोस के लोग जब राजू के घर पहुंचे हैं तो कमरे में दरवाजा पीट रही उनकी सास की बात सुनकर लोगों ने दरवाजा खोल कर उन्हें बाहर निकाला / तब जाकर लूट की घटना का पता चला / वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद आसपास के क्षेत्र में लगे CCTV कैमराें के माध्यम से लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है व मामले की जांच की जा रही है /





































