PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

सुबह -सुबह हुआ भयानक सड़क हादसा, दुल्हन को लेकर जा रही स्कोडा कार रेलिंग तोड़ दूसरी गाड़ियों से टकराई, कई गाड़िया हुई क्षतिग्रस्त,

A terrible road accident happened early in the morning Skoda car carrying the bride broke the railing and collided with other vehicles

PTB Accident News चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर 52/53 की डिवाइडिंग रोड पर आज सुबह भयानक हादसा हुआ है। हादसे में तीन से चार वाहनों को नुकसान पहुंचा है। कजहेड़ी के पास एक ओवर स्पीड स्कोडा कार अनयंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ती हुई दूसरी तरफ से गुजर रही गाड़ियों से जा टकराई। इस हादसे में तीन गाड़ियों सहित एक आटो भी क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में स्कोडा सवार लोगों को हल्की चोटे आई है, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया है।

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और जांच की जा रही है। स्कोडा कार की चपेट में स्विफ्ट, आइ-20 कार भी आई है। जोरदार टक्कर में स्कोडा कार और आइ-20 के परखच्चे उड़ गए। हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ है। दूल्हा-दुल्हन के लिए सजाई गई स्कोडा कार चंडीगढ़ से मोहाली की तरफ जा रही थी। कार को दूल्हा खुद ड्राइव कर रहा था। वहीं, उसके साथ आगे वाली सीट पर दुल्हन बैठी हुई थी। कार की पीछे वाली सीट पर दूल्हे की मां और बहन थी।

चंडीगढ़ से मोहाली की तरफ जा रही फूलों से सजी कार कर्व होने के कारण अनयंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई। गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने के चलते कार लोहे की रेलिंग से टकराने के बावजूद भी नहीं रुकी और रेलिंग को तोड़ते हुए दूसरी ओर सड़क से गुजर रहे वाहनों से टकरा गई।दूसरी तरफ अपनी स्विफ्ट कार में जा रहे वयक्ति ने बताया कि वह मोहाली से चंडीगढ़ जा रहे थे।

तभी सेक्टर 52/53 की डिवाइडिंग रोड अचानक स्कोडा कार रेलिंग को तोड़ती हुई उनकी गाड़ी से टकरा गई। गनीमत रही कि उन्हें चोट नहीं आई। हालांकि उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। वहीं, स्कोडा कार की चपेट में एक ऑटो जिसमें स्कूली बच्चे सवार थे और एक आइ-20 कार भी आई है। लेकिन ऑटो और आइ-20 कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। आइ-20 गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।