PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

के.एम.वी. में स: परगट सिंह, शिक्षा मंत्री, पंजाब एवं स: नवजोत सिंह सिद्धू ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस लैब का किया उद्घाटन,

Mr. Pargat Singh, Education Minister, Government of Punjab and Mr. Navjot Singh Sidhu Inaugurates Artificial Intelligence And Data Science Lab at KMV

PTB न्यूज़ शिक्षा : भारत की विरासत एवं आटोनॉमस संस्था, कन्यामहाविद्यालय, जालन्धर में नई स्थापित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डाटा साइंस लैब का उद्घाटन स: परगट सिंह, उच्च शिक्षा, युवा मामले एवं खेल मंत्री, पंजाब और स: नवजोत सिंह सिद्धू के द्वारा अपनी विशेष फेरी के दौरान किया गया।

कन्या महाविद्यालय को मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गए डी.डी.यू. कौशल केंद्र के अंतर्गत सफलतापूर्वक चल रहे बी.वाक (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस) प्रोग्राम की छात्राओं को प्रैक्टिकल जानकारी प्रदान करती इस लैब का उद्घाटन मेहमानों के द्वारा विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी, डॉ. गोपी शर्मा, डायरेक्टर, कौशल केंद्र, डॉ. प्रदीप अरोड़ा, डॉ. सुमन खुराना एवं अन्य अध्यापकों की मौजूदगी में किया गया।

इस अवसर पर संबोधित होते हुए मैडम प्रिंसीपल ने बताया कि आई.टी. के क्षेत्र के साथ संबंधित प्रचलित अवधारणाओं का छात्राओं को विस्तार सहित ज्ञान प्रदान करने के मकसद के साथ तैयार किए गए इस कोर्स के द्वारा उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा एनालिसिस, डाटा विजुलाइजेशन, बिग डाटा, पाइथन, आर.लैंग्वेज आदि के बारे में जानकारी मुहैया करवाई जा रही है।

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि छात्राओं को उत्तम शिक्षा प्रदान करते हुए वैश्विक स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया करवाने के उद्देश्य के साथ कॉलेज में स्थापित की गई यह लैब छात्राओं को उचित ट्रेनिंग प्रदान करने के इलावा अत्याधुनिक ट्रल्स एवं तकनीकों के संबंधित प्रोफेशन में उपयोग के बारेमें समझाने में कारगर बनेगी।

स: परगट सिंह एवं स: नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा कन्या महाविद्यालय की ओर से छात्राओं को वैश्विक स्तरीय शिक्षा प्रदान करवाने के लिए किए जाते प्रयत्नों की भरपूर प्रशंसा करते हुए इस द्वारा विभिन्न गुणात्मक सुधारों को लागू कर उच्च शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए किए गए कार्यों को अन्य शिक्षा संस्थाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। मैडम प्रिंसीपल ने आए हुए माननीय मेहमानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कन्या महाविद्यालय सदा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अग्रणी तौर पर काम करते हुए अन्य बाकियों के लिए पथ प्रदर्शक बनता रहेगा।