PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ने वाली है। बंगले के मामले में CVC जांच की जाएगी। जिसके आदेश जारी किए गए हैं। CVC के मुताबिक केजरीवल ने सभी नियमों को ताक पर रखकर 8 एकड़ में 40 हजार स्क्वायर यार्ड में यह बंगला बनवाया था। इस मामले में ही CPWD जांच करने वाला है। जिसमें सभी पछों को गहराई से टटोला जाएगा।
. .गौरतलब है कि सीवीसी जांच के आदेश भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता की शिकायत पर दिए गए हैं। उन्होंने पिछले साल सीवीसी को पत्र लिखकर जांच की मांग की थी। इस मामले को लेकर दिल्ली की सियासत गर्माने वाली है। हालांकि आम आदमी पार्टी की तरफ से इस जांच को लेकर कोई रिएक्शन नहीं आया है। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल का यह बंगला जिसे विपक्षी दलों ने ‘शीशमहल’ नाम दिया है, काफी चर्चा में था।
. .इस बंगले में करोड़ो रूपये का रेनोवेशन भी विवादों में है। शीशमहल का मुद्दा दिल्ली विधानसभा चुनाव में काफी उछाला गया, जिसका केजरीवाल को नुकसान भी उठाना पड़ा है। अब चुनावी नतीजों के बाद सीवीसी ने उनकी और ज्यादा मुश्किल बढ़ा दी है। विजेंद्र गुप्ता की पिछले साल दी गई शिकायत में आरोप है कि आवास के रिनोवेशन और कंस्ट्रक्शन में सभी नियमों का उल्लंघन हुआ। तर्क दिया गया कि निर्माण के दौरान ग्राउंड कवरेज और फ्लोर एरिया रेश्यो की
. .तय सीमाओं का ध्यान नहीं रखा गया। दावा तो यहां तक हुआ कि भव्य बंगला बनाने के लिए कई आसपास की सरकारी संपत्तियों को तोड़ा गया। अब इसी मामले की जांच सीवीसी करने वाली है। वहीं आपको यह भी बता दें कि यह बंगला मुख्यमंत्री रहते हुए केजरीवाल ने बनवाया था। इसका निर्माण कोरोना काल में हुआ था। आम आदमी पार्टी की तरह से कहा गया कि सीएम आवास जिसमें उस समय केजरीवाल रह रहे थे, वह जर्जर हो चुका था। जिसके बाद उन्होंने इसका रेनोवेशन करवाया था।