PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

वार्ड नंबर 5 से आप की महिला उम्मीदवार ने किया डोर-टू-डोर प्रचार, कहा हम वादा नहीं वार्ड का करेंगे विकास,

aap-candidate-from-ward-number-5-navdeep-kaur-and-aap-leader-lagandeep-did-door-to-door-campaigning-jalandhar

.

PTB Political न्यूज़ जालंधर : नगर निगम के चुनाव दौरान हर राजनीतिक पार्टी का प्रत्याशी अपनी जीत के लिए प्रचार कर रहा है। इसी प्रचार के दौरान वार्ड नंबर 5 से आम आदमी पार्टी की महिला उम्मीदवार नवदीप कौर ने अपने उनके पति व आप नेता लगनदीप सिंह के साथ वार्ड 5 में डोर-टू-डोर प्रचार करना शुरू कर दिया है। इस प्रचार के दौरान ढोल नगाड़े के साथ

.

.

आप की उम्मीदवार नवदीप कौर व आप नेता लगनदीप सिंह ने लोगों के साथ मुलाकात भी की। इस दौरान इलाका निवासियों द्वारा काफी समर्थन भी लगातार दोनों को मिल रहा है। प्रचार के दौरान इलाका निवासियों ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नवदीप कौर व आप नेता लगनदीप सिंह को भारी बहुमत से जीतने का वादा भी किया है। वहीं उन्होंने विश्वास जिताया है कि

.

.

आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार नवदीप कौर के पार्षद बनते ही वार्ड का विकास तेज गति के साथ रात दिन करके करेंगे। इस दौरान आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार नवदीप कौर व आप नेता लगनदीप सिंह ने इलाके के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया और बच्चों से प्यार करते हुए कहा कि वह उन्हें अपना कीमती वोट डालकर पार्षद बनाए। उन्होंने आगे यह भी कहा कि

.

.

पार्षद बनने के बाद वह पूरे वार्ड के विकास तेज गति से बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं कोई वादे लेकर नहीं आई हूं, बल्कि वार्ड का विकास लेकर आई हूं। जब से आम आदमी पार्टी प्रदेश में आई है तब से उनके साथ मिलकर वार्ड का विकास अभी तक तनदेही के साथ ही किया है। जनता के आशीर्वाद के साथ-साथ पार्षद बनने के बाद वह वार्ड के सभी अधूरे कामों को पहल के आधार पर पूरा करेंगे।

.

.