PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर में फिर चली गोली, AAP वर्कर को लगी, फैली सनसनी,

punjab-jalandhar-jandiala-manjki-firing-on-32-year-old-aam-aadmi-party-worker

.

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर जिले में चुनावी माहौल के बीच एक बार फिर से गोली चलने का मामला सामने आया है। जहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता के घर में घुसकर उसे गोली मारने की घटना से सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार गोली लगने गांव पट्टी साहन के रहने वाला 32 वर्षीय विवेक मट्टू घायल हो गया है। 

.

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विवेक मट्टू के पैर पर गोली लगी है, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल को गया है, जिसे घायला अवस्था में परिवार के सदस्यों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। ये घटना बीते दिन शाम करीब साढ़े 4 बजे की बताई जा रही है। वहीं इस घटना के बाद थाना सिटी सदर के SHO सुरेश कुमार और जंडियाला चौकी के प्रभारी जसवीर चंद मामले की जांच में जुट गए हैं।

.

punjab-jalandhar-jandiala-manjki-firing-on-32-year-old-aam-aadmi-party-worker

.

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विवेक मट्टू को उनके परिवार द्वारा जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार विवेक मट्टू की गांव के ही मनी बावा और बिल्ला नाम के युवकों के साथ रंजिश चल रही है। तीनों के बीच लड़ाई भी हो चुकी थी। इसी रंजिश के चलते उक्त आरोपियों द्वारा गोलियां मारी गई हैं। पुलिस ने घटना स्थल से गोली के खोल बरामद किए हैं। आरोपियों ने मट्टू को उसके घर में घुसकर गोलियां मारी हैं।

.

.

आरोपियों ने मट्टू पर दो गोलियां चलाई, जिस में से एक गोली उसके पैर पर लगी थी। फिलहाल मट्टू की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने आरोपी सुखजीवन सिंह और उसके एक साथी के खिलाफ हत्या की कोशिश करने व घर में घुसकर हमला करने और आर्म्स एक्ट की सांगिन धाराओं 25/27/54/59 के तहत केस दर्ज कर लिया है व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

.