PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने सत्र 2025-26 के लिए सम्मान समारोह आयोजित कि... अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP में शामिल होना का किया ऐलान, 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे,

चुनाव प्रचार बंद होने से पहले निकली “आप” कैंडीडेट की हवा,

AAP candidate wind came out before the election campaign was over stopped campaigning and hid in homes Jalandhar

वेस्ट हलके के विधायक सुशील रिंकू ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत, लोगों का मिल रहा भारा समर्थन व प्यार,

PTB City न्यूज़ जालंधर : विधानसभा चुनाव अपने आखिरी पड़ाव पर है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यहां सभी राजनीतिक पार्टियां अपने वोटरों तक पहुंचने के लिए जोर लगा रही हैं, वहीं विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट में आम आदमी पार्टी की हवा निकल चुकी है। आज शाम पांच बजे प्रचार बंद हो जाएगा। पर आप ने शाम से पहले ही प्रचार बंद कर दिया है।

लोगों की तरफ से उनको स्वीकारा नहीं जा रहा है। जिसके चलते उनकी रैलियों में भीड़ नहीं जुट पा रही है। वह लोग अब अपनी साख बचाने के लिए घर पर ही बैठ गए हैं। वहीं दूसरी तरफ वेस्ट हलके के विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू का चुनाव प्रचार पूरे यौवन पर है। वह लगातार सुबह से ही डोर टू डोर कैंपेन और रैलियां कर रहे हैं। उनकी नुक्कड़ सभाएं भी चल रही हैं।

वह अपने वोटरों तक पहुंचने में कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं। लोगों को उन्हें भारी समर्थन और प्यार भी मिल रहा है। बता दें कि सुशील कुमार रिंकू के हक में प्रचार करने न केवल सीएम चरनजीत सिंह चन्नी आ चुके हैं, बल्कि बिहारी की सांसद व स्टार प्रचार रंजीत रंजन के अलावा हार्दिक पटेल और कन्हैया कुमार भी उनके लिए लगातार वोट मांग रहे हैं। रिंकू के हक में लोगों का हूजुम जुट रहा है।

उनकी नुक्कड़ मीटिंगें रैलियों का रूप ले रही है और रैलियां रैलों में तबदील हो रही हैं। लोगों का उत्साह बता रहा है कि किस तरह लोग रिंकू को दोबारा विधायक बनाने के लिए ललायीत हैं। वेस्ट हलके के उम्मीदवार की खराब और गुंडा छवि के चलते लोग उन्हें पंसद नहीं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आप ने अच्छा कैंडीडेट नहीं दिया है। शराब तस्करी और शराब बनाने के मामले में आप कैंडीडेट पर कई पर्चे दर्ज हैं।

ऐसे लोगों का वह साथ नहीं देंगे। इसलिए आम आदमी पार्टी के वकर्र और कैंडीडेट दोनों ही घरों में बैठ गए हैं। उनके चुनाव प्रचार की हवा निकल चुकी है। वह भीड ही नहीं जुटा पा रहे हैं। इसका फायदा सीधे तौर पर सुशील रिंकू को मिलता नजर आ रहा है। रिंकू के मुकाबले में कोई भी नहीं खड़ा दिख रहा है। बीते दिनों शिक्षा इंफोसिस एजेंसी की तरफ से कराए गए सर्वे में सुशील रिंकू को 72 फीसदी लोगों ने अपना नेता माना है। जिससे यह क्लीयर है कि जीतेगा तो रिंकू है, क्योंकि वेस्ट बदल रहा है। वेस्ट में विकास कामों की छड़ी लगा दी गई थी। अभी बहुत काम होने बाकी हैं।

Latest News