स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को साइंस एंड टेक्नालिजी से संबंधी सीखने ओर देखने को मिलेगा नया अवसर,
PTB News शिक्षा : हंस राज महिला महाविद्यालय में आकाादी का अमृत महोत्सव (भारतीय आकाादी के 75 वर्ष) के अन्तर्गत विज्ञान सर्वत्र पूज्यते नैशनल साइंस वीक का आयोजन 22-28 फरवरी को किया जा रहा है। यह आयोजन भारत सरकार के पी.एस.ए. (वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय), विज्ञान प्रसार, संस्कृति मंत्रालय एवं पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नालिजी के साथ मिलकर किया जा रहा है।
भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के योगदान को प्रदर्शित करने के लिए देशभर के 75 शहरों में 22 से 28 फरवरी तक विज्ञान सर्वत्र पूज्यते समारोह मनाया जाएगा। हंस राज महिला महाविद्यालय को उनमें से एक संस्थान के रूप में चयनित किया गया है। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने बताया कि यह 7 दिवसीय साइंस फेस्टीवल बहुत शानदार समारोह रहेगा।
22 फरवरी को उद्घाटनी समारोह के दौरान भारत सरकार के बायोटेक्नालिजी विभाग से डॉ. गरिमा गुप्ता तथा पुष्पा गुजराल साइंस सिटी की डायरेक्टर जनरल डॉ. नीलिमा जैरथ बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे। डी.ई.ओ. डॉ. हरिन्दर पाल तथा डिप्टी डायरेक्टर श्री राजीव जोशी विशेष मेहमान रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए बहुत सारी और आकर्षक गतिविधियां है जैसे पोस्टर एग्जीबीशन जिसके माध्यम से भारतीय वैज्ञानिकों के इतिहास तथा विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र की प्राप्तियां दर्शाई जाएगी।
इसके अतिरिक्त बुक फेयर, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर फिल्म शो, इनोवेशन गैलरी भी मुख्य आकर्षण रहेंगे। विद्यार्थी प्रायोगिक ज्ञान के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों जैसे सैनसेशन ऑफ कैमिस्ट्री, वंडर्स ऑफ फिकिाक्स, ब्यूटी ऑफ बॉटनी, बायोडायवरसिटी, हैंडशेक विद बायोइन्फारमैटिक्स तथा इनोवेशन हब में ट्रेनिंग आदि से बहुत कुछ सीखेंगें। विद्यार्थियों के लिए साइंस लिटरेचर फैस्ट, दिव्यांगों व छोटे बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
स्कूल व कालेज विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी जैसे पोस्टर प्रतियोगिता, वैज्ञानिक रंगोली, फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता, कविता उच्चारण प्रतियोगिता, कहानी लेखन प्रतियोगिता, पावर प्वाइंट प्रतियोगिता व आइडिया पिचिंग आदि। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ स्कूल, कालेज व यूनीर्वसिटी को भी ट्राफी दी जाएंगी।
इवेंट कनवीनर श्रीमती मीनाक्षी स्याल ने कहा कि इस अवसर पर एक्सपर्ट टॉक भी आयोजित की जाएंगी। 22 फरवरी को डॉ. गरिमा, डी.बी.टी, नई दिल्ली से टॉक देंगी। 23 फरवरी को एस.सी.एल चंडीगढ़ से डॉ. गुरविंदर सिंह टॉक प्रस्तुत करेंगे। 23 फरवरी को ही एच.पी. यूनीर्वसिटी, शिमला के रिटायर्ड प्रो. व इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिकिाक्स टीचर के प्रेकाीडेंट डॉ. पी.के. आहलुवालिया विद्यार्थियों को सम्बोधित करेंगे। 24 फरवरी को चंडीगढ़ के सी.एस.आई.आर.-सी.एस.आई.ओ. के मटीरियल साइंस की हैड डॉ. सुमन सिंह अपना संभाषण देंगी।
25 फरवरी को एन.आई.टी. जालन्धर से डॉ. अरूण खोसला उपस्थित रहेंगे। 25 फरवरी को श्री शिबानंदा दास अपनी टॉक देंगे। समापन समारोह में 28 फरवरी को पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन डॉ. आदर्श पाल विग बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे। इवेंट कोआरडीनेटर्स डॉ. नीलम शर्मा, डॉ. सीमा मरवाहा व डॉ. अंजना भाटिया ने बताया कि
23 से 27 फरवरी के बीच सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे के बीच स्कूल, कालेज एवं यूनीर्वसिटी के विद्यार्थी कालेज का दौरा करेंगे। विभिन्न संस्थाओं के फैकल्टी सदस्य, शिक्षाविद व उद्यमी भी कालेज का दौरा करेंगे। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने बताया कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य विज्ञान व प्रौद्योगिकी की सफलता के 75 वर्ष का जश्न मनाना तथा युवा वर्ग के सामने विज्ञान की उपलब्धियों को प्रदर्शित करना है।





































