PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

आप ने पंजाब की महिला मतदाताओं के साथ धोखा किया और उन्हें गुमराह किया, जयवीर शेरगिल,

AAP has betrayed misled & played a fraud on women voters of Punjab Jaiveer Shergill AAP breaking all records of betrayal by breaking poll promises BJP National Spokesperson Jalandhar

आप चुनावी वायदों को तोड़कर, धोखेबाजी के सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता,

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर सिंह शेरगिल ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार पर उसके मुख्य चुनावी वायदों में से एक 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह देने में विफल पर बरसते हुए, आप के राष्ट्रीय कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के सीएम भगवंत मान पर पंजाब के लोगों से झूठे वादे करने और उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया है।

यहां जारी एक बयान में, भगवा पार्टी के एक प्रमुख जट्ट सिख चेहरे शेरगिल ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है कि आप सरकार ने ललचाने वाले और झूठे वायदे करके पंजाब में सत्ता हासिल की। इनके द्वारा किए गए वादे पूरे न होने से पंजाब की महिलाओं में भारी निराशा है। उन्होंने कहा कि वास्तव में पंजाब की अर्थव्यवस्था ढह रही है और मान सरकार के पास विधानसभा चुनावों से पहले आप द्वारा किए गए वायदे पूरे करने हेतु कोई पैसा नहीं है।

शेरगिल ने जिक्र किया कि वोटर लिस्टों के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में करीब 1.3 करोड़ महिला मतदाता थे। यदि सभी 1.3 करोड़ महिलाओं को 1000 रुपये प्रति महीना दिए जाएं, तो इसके लिए सालाना 15,600 करोड़ रुपए की जरूरत होगी, जबकि वास्तविकता यह है कि राज्य का खजाना खाली है और कर्ज में डूबी आप सरकार पहले ही अपने शासनकाल के पहले 9 महीनों में 30,000 करोड़ रुपए का भारी कर्ज ले चुकी है। 

इससे स्पष्ट होता है कि चुनावी वायदे पूरे करने की बजाय, केजरीवाल उन सभी वायदों को तोड़ रहे हैं। भाजपा नेता ने अरविंद केजरीवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि आप सरकार में अब तक पंजाब में महिलाओं को यह वित्तीय मदद नहीं दी, जिससे खुलासा होता है कि आप झूठों की पार्टी है। सत्ता में आने के मात्र 9 महीनों के भीतर आप सरकार का पंजाब के लोगों के समक्ष भंडाफोड़ हो चुका है।

Latest News