PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब में बड़ी वारदात, गोलियां मारकर किया दिन-दिहाड़े निहंग सिंह का मर्डर, फैली सनसनी,

firing amritsar Nihang Singh was murdered in broad daylight by firing bullets sensation spread PTB Big New Breaking

PTB Crime न्यूज़ तरनतारन : यहां के गांव वईपुर में एक निहंग सिंह का गांव में ही सरेआम गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जब इस वारदात को अंजाम दिया गया तो निहंग सिंह गुरु घर से माथा टेककर घर लौट रहा था।

जानकारी के अनुसार हमलावरों द्वारा निहंग सिंह के लड़के पर भी गोलियां चलाई गई, जिसे गंभीर घायल होने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस संबंधित मृतक निहंग सिंह की पत्नी ने बताया कि उसका पति रोजाना की तरह घर से गुरु घर माथा टेकने के लिए गया था और जब घर लौट रहा था तो गांव के ही व्यक्तियों ने आपसी रंजिश के कारण उस पर गोलियां चला दी।

बताया जा रहा है कि इस वारदात से पहले उक्त व्यक्तियों की निहंग सिंह के साथ बहस हुई और निहंग सिंह का लड़का, जोकि 10वीं कक्षा में पढ़ता है, भी मौके पर पहुंच गया। लड़के ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो हमलावरों ने उस पर भी गोलियां चला दी, जिसमें से एक गोली निहंग सिंह के लड़के पर भी लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस वारदात के कारण गांव में दहशत का माहौल पाया जा रहा है और गांव वासियों द्वारा इंसाफ की मांग की जा रही है।

Latest News