PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : पंजाब की सियासत में लगातार ED-CBI की रेड के बाद लगातार बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। जिसकी जाँच की आंच अब जालंधर तक पहुंच चुकी है और अब इसी बात को लेकर जालंधर जिले में सियासी हलचल भी तेज हो गई है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री के OSD राजबीर सिंह घुम्मन के सहयोगी और जालंधर से सक्रिय आप नेता जिनके घर बीते दिनों धार्मिक कार्यक्रम के बाद राजनीतिक हल्कों में हलचल पैदा हो गई थी।
. .के कथित धन-स्थानांतरण घोटाले में CBI द्वारा आरोपी बनाए गए OSD राजवीर सिंह घुम्मन व बीर देविंदर बल्लन से उनकी घनिष्ठता जगजाहिर है। यहां तक कि कथित तबादलों से संबंधित ED और CBI के मामले के विवरण में भी उक्त AAP नेता का नाम सामने आया था। वहीं आपको यह भी बता दें कि उक्त Aap नेता खुद के लिए जालंधर छावनी क्षेत्र से विधानसभा टिकट पाने की कोशिश में भी लगा हुआ है।
. .हालांकि इससे पूर्व भी उक्त Aap नेता कांग्रेस में रहते हुए कथित एक मामले में लिप्त होने से बच गया था, जिससे बचने के लिए उक्त नेता ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहते हुए Aap का दामन धाम लिया ओर कई नेताओं को बाईपास करते हुए CM पंजाब के OSD के करीब पहुंचकर अपनी पार्टी में राजनितिक पकड़ बनाई। जिसके लिए कई अपने करीबियों को भी Aap पार्टी ज्वॉइन करवाई गई। आपको आपको यह भी बता दें कि मुख्यमंत्री के OSD राजबीर सिंह घुम्मन के खिलाफ दर्ज 251 पन्नों की CBI FIR में
.यह भी पढ़ें : पंजाब CM Mann के OSD राजबीर घुम्मन को CBI ने भेजा समन, आज ही पेश होने को कहा
.उक्त नेता का नाम व उसकी Whatsapp चैट्स और उनके डिजिटल इनपुट्स को केस का मुख्य हिस्सा बनाया गया है। यही नहीं CBI को इसके इलावा कई ओर ऐसे सबूत मिले हैं जिससे कथित Aap नेता के करीबियों तक भी यह जांच पहुंच सकती है। अब देखना यह होगा की CBI की रडार पर आए इस आप नेता को लेकर सच में कोई बड़ा खुलासा जांच के बाद होता है या फिर जांच के नाम पर पहले की तरह फाइलों व जनता की आंखों में धूल जमेंगी, हालांकि इस संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही संबंधित नेता का नाम सार्वजनिक हुआ है।
.
































