PTB News

Latest news
अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ...

तेज बारिश में भी DC ऑफिस के बाहर डटे रहे भाजपाई, कांग्रेस के खिलाफ जमकर निकाली भड़ास,

bjp stage dharna outside dc office shouting slogans against the government demanding imposition of presidents rule

PTB Big Political जालंधर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक और उनकी रैली रद्द होने पर भड़के भाजपाई आज बारिश के बीच सरकार पर जमकर बरसे / भाजपाइयों ने कहा कि प्रदेश में गुंडा राज है और कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है / उन्होंने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है / भाजपा ने नेताओं ने कहा कि जिस राज्य में प्रधानमंत्री ही सुरक्षित नहीं है उस राज्य में आम नागरिक कैसे जी रहा होगा इसकी सहज ही कल्पना की जा सकती है /

भाजपाइयों ने कहा कि दरअसल फिरोजपुर में पंजाब के कोने-कोने से लोग पहुंच रहे थे / सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार सुनना चाहते थे / इतने बड़े इकट्ठ को कांग्रेस पार्टी देखकर बौखला गई और गुंडागर्दी पर उतर आई / पंजाब भर में जगह-जगह किसानों के भेष में अपने गुंडे भेजकर भाजपा के कार्यकर्ताओं को रोका गया उन पर हमले करवाए गए /

भाजपाइयों का आरोप है कि प्रधानमंत्री को रोकने वाले किसान नहीं बल्कि कांग्रेस के गुंडे थे / उनका कहना है कि पंजाब सरकार खुद पंजाब का माहौल खराब करना चाहती है / भाजपा नेताओं ने आरोप जड़ा कि पंजाब में हर जगह सरकार ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की / पुलिस भी जगह जगह बैठे कांग्रेस के एजेंटों का साथ दे रही थी /

किसानों के रूप में बैठे कांग्रेस सरकार के एजेंटों से पहले पुलिस ही बसों गाड़ियों में जा रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं को रोकने के प्रयास कर रही थी / जब वह विफल हो रहे थे तो आगे खुद फोन करके पहले से ही तैयार बैठे कांग्रेस के एजेंटों को फोन करके बता रहे थे कि इन्हें रोक लो /

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है / कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है / प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक इसका सबसे बड़ा उदारहण है / प्रधानमंत्री पाकिस्तान की सीमा पर पुल पर बीस मिनट तक तथाकथित किसानों के झुंड के बीच घिरे रहे लेकिन पंजाब पुलिस ने इसकी कोई परवाह नहीं की /

भाजपा नेताओं जिसमें मुख्य रूप से जिला प्रधान सुशील शर्मा, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र भगत, विनोद शर्मा, अशोक सरीन, दीवान अमित, अभी हाल ही में अकाली दल से भाजपा में आए पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ शामिल थे ने धरना देने के बाद डीसी के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा /