PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, कुछ ही घंटों में सस्ता हुए सिल्वर,

Gold and silver prices fell sharply silver became cheaper within hours

PTB Business न्यूज़ नई दिल्ली : Silver Price Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के भाव में 5 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोने की कीमत लगभग 2.5 फीसदी तक फिसल गई। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के बाद चांदी की कीमतों में अचानक तेज गिरावट शुरू हुई और

.

देखते ही देखते यह करीब 12,000 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई। इसी तरह सोने के दामों में भी लगभग 4,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई। वर्तमान में चांदी की कीमत MCX पर करीब 2.35 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है, जबकि सोना ट्रेडिंग के दौरान 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे तक चला गया।

.

.

इस गिरावट के पीछे कई वैश्विक कारण बताए जा रहे हैं। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव एक प्रमुख वजह है। पहले अमेरिका द्वारा ईरान के तेल ढांचे पर हमले की खबर सामने आई, जिसके जवाब में ईरान ने भी कतर के एक बड़े ऑयल रिफाइनरी प्लांट पर हमला कर दिया। इस टकराव से क्षेत्र में अस्थिरता और बढ़ गई है और बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। इसी बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया है और यह 113 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है।

.

यह भी पढ़ें : अकाली दल का बढ़ा कुनबा, सुखबीर बादल ने पूर्व IAS केजीएस चीमा को किया अकाली दल में शामिल

.

तेल ढांचे पर हमलों ने युद्ध जैसे हालात को और गंभीर बना दिया है। इसके अलावा, अमेरिका के फेडरल रिजर्व के हालिया फैसले ने भी बाजार पर असर डाला है। फेड ने ब्याज दरों को स्थिर रखने का निर्णय लिया है और संकेत दिए हैं कि इस वर्ष दरों में कटौती की संभावना सीमित है। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के अनुसार, वैश्विक तनावों के चलते आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

.

यह भी पढ़ें : AAP Party के सरपंच पर लगे गुरु घर में बेअदबी की कोशिश के आरोप, इलाके में तनावपूर्ण बना माहौल

.

इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी पर दबाव बढ़ गया और भारी बिकवाली देखी गई। पिछले लगभग दो वर्षों में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली थी। 29 जनवरी 2026 को चांदी ने रिकॉर्ड स्तर छूते हुए 4.20 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच बनाई थी। हालांकि, इसके बाद मुनाफावसूली के चलते कीमतों में गिरावट शुरू हो गई और

.

2 फरवरी को यह घटकर लगभग 2.25 लाख रुपये प्रति किलो तक आ गई। अब एक बार फिर चांदी इसी स्तर के आसपास ट्रेड कर रही है और अपने उच्चतम स्तर से लगभग 1.85 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है। सामान्यतः वैश्विक तनाव के समय सोना-चांदी को सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन इस बार बाजार की दिशा उलटी दिखाई दे रही है, और दोनों धातुओं पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।