PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब पुलिस के फरार पूर्व डिप्टी सुपरिटेंडेंट ने कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला,

absconding former deputy superintendent sidhu surrendered in court

PTB Big न्यूज़ नाभा : नाभा की नई जिला जेल के पूर्व डिप्टी सुपरिटेंडेंट प्रभजोत सिंह सिद्धू ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। गौरतलब है कि नाभा की न्यू डिस्ट्रिक्ट जेल के पूर्व डिप्टी सुपरिटेंडेंट प्रभजोत सिंह सिद्धू पर जेल में बंद हवालाती पवनजीत सिंह जो कत्ल केस तहत नजरबंद है, के पास से 2 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप था।

थाना सदर नाभा की पुलिस द्वारा डिप्टी सुपरिटेंडेंट पर मामला दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही थी। उपाधीक्षक प्रभजोत सिंह सिद्धू ने बैरक में बंद हवालाती प्रभजीत से दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए 2 लाख रुपए की मांग की और पैसे नहीं देने पर प्रताड़ित किया था।

जेल में बंद हवालती प्रभजीत सिंह ने अपने भाई को जेल से बुलाकर अपनी पूरी कहानी बताई तो हवालती के भाई पलविंदर सिंह ने डिप्टी सुपरिटेंडेंट को पटियाला यूनिवर्सिटी के पास 2 लाख रुपए की राशि दी और इसके बाद हवालाती ने उसके साथ जो बीता उसे जेल प्रशासन के उच्चाधिकारियों को बताया,

जिसके बाद गहन जांच की गई। इसकी डी.ए. लीगल से राय ली गई। उपरांत डिप्टी सुपरिटेंडेंट के खिलाफ नाभा में मामला दर्ज किया गया था। इस दौरान पूर्व उपाधीक्षक की जमानत याचिका को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया, जिसके बाद प्रभजोत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

Latest News