PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

एबीवीपी ने ‘सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल’ में सहभागिता करने के लिए युवाओं-विद्यार्थियों को किया आह्वान

abvp-called-upon-youth-and-students-to-participate-in-civil-defense-mock-drill-jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 7 मई 2025 को देशभर में आयोजित की जा रही ‘सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल’ में युवाओं-विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया है। हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और सीमा पार से बढ़ते सुरक्षा खतरे जिनमें साइबर हमले और शत्रुतापूर्ण गतिविधियाँ भी शामिल हैं, के अंतर्गत यह राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल नागरिक और

.

संस्थागत तंत्र की तैयारियों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक आवश्यक कदम है। इस अभ्यास में एयर रेड वॉर्निंग सायरन का परीक्षण, क्रैश ब्लैकआउट अभ्यास, नागरिकों की सुरक्षित निकासी का पूर्वाभ्यास, और विद्यार्थियों व आम नागरिकों को आपात स्थिति में सुरक्षा के उपाय सिखाने का प्रशिक्षण सम्मिलित है। साथ ही रेडार स्टेशन, पावर प्लांट्स जैसी महत्त्वपूर्ण संस्थाओं को

.

.

छिपाने हेतु रणनीतिक कैमोफ्लाज तकनीकों का अभ्यास भी किया जाएगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मानती है कि राष्ट्रीय सुरक्षा केवल हमारी सेना की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक विशेषकर युवा वर्ग का साझा उत्तरदायित्व है। हमारे विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय ऐसे केंद्र बनने चाहिए जो जागरूकता, सतर्कता और तैयारियों का प्रतीक हों। अभाविप देशभर के विद्यार्थियों, युवाओं और

शैक्षणिक संस्थानों से आह्वान करती है कि वे इस ‘मॉक ड्रिल’ में पूरी सक्रियता से भाग लें, प्रशिक्षण को गंभीरता से लें, और एक सजग, अनुशासित एवं सुरक्षित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ। एबीवीपी पंजाब प्रदेश मंत्री मनमीत सोहल ने कहा कि एबीवीपी ‘सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल’ का स्वागत करती है, हम सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों और

.

.

आम नागरिकों से आह्वान करते हैं कि वे इस अभियान में पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ भाग लें और ‘सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। देश के नागरिकों को आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहना होगा। वर्तमान का भारत आंतकी घटनाओं का मुंहतोड़ प्रतिकार करने में सक्षम है। देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका के प्रति सजग रहना होगा।

.