PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर, पाकिस्तानी हिंदू परिवार का भारत ने बढ़ाया वीजा, केंद्र सरकार का किया सभी ने धन्यवाद,

india-extended-visa-of-pakistani-hindu-family-living-in-jalandhar-punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने को कह दिया था। वहीं अब कुछ पाकिस्तानी हिंदू परिवारों का वीजा बढ़ा दिया गया है। जिसके बाद उन्होंने इस तनावपूर्ण माहौल में वीजा बढ़ाने पर सरकार और प्रशासन का धन्यवाद किया। पाकिस्तानी हिंदू परिवार की राबिया का कहना है कि वह पाकिस्तान के स्यालकोट की रहने वाली हैं।

.

.

28 नवंबर साल 2024 को वह परिवार के साथ विजिट वीजा पर भारत आए थे। हमने पहले ही लॉन्ग टर्म वीजा अप्लाई किया हुआ था। जब भारत सरकार ने देश छोड़ने के लिए कहा था, पर हमें प्रशासन की तरफ से ऐसी कोई कॉल नहीं आई थी। प्रशासन ने हमें जांच के लिए बुलाया था। राबिया ने आगे कहा कि हमारा 6 महीने का वीजा बढ़ा दिया गया है। प्रशासन ने हमारे साथ काफी अच्छा बर्ताव किया और किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आई।

.

हमारा 6 सदस्यों का परिवार रह रहा है। मेरे भाई और पिता मिस्त्री का काम कर रहे हैं तो वहीं मेरे जीजा वेल्डिंग का काम यहां कर रहे हैं। हमें यहां रहने के लिए भारत सरकार का शुक्रिया कहना चाहते हैं। आपको बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए कह दिया था। जिसके बाद देश के अलग-अलग कोनों से पाकिस्तानी नागरिकों को वापिस भेजा जा रहा है। पाकिस्तान ने भी भारतीय नागरिकों को निकालने का आदेश दिया था।

.

.

वहीं इस पुरे मामले में DCP नरेश डोगरा ने बताया कि आज परिवार के 6 पासपोर्ट दिल्ली से आए है। परिवार ने वीजा अवधि बढ़ाने के पत्र लिखा हुआ था, जिसके बाद अब परिवार के 6 सदस्यों के वीजा की अवधि 6 माह के लिए बढ़ गई है, जिसके बाद परिवार को वीजा अवधि बढ़ाने के लिए दोबारा पत्र लिखकर दिल्ली हैडक्वार्टर भेजना होगा। इसी मामले को लेकर आज परिवार को ऑफिस बुलाया गया था और इनके पासपोर्ट के साथ दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान सभी दस्तावेज सही पाए गए। वहीं डीसीपी नरेश डोगरा ने यह भी बताया कि करीब 219 परिवार ऐसे है, जिन्हें जांच के लिए ऑफिस बुलाया गया है।

.