PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

नवरात्रि के पहले दिन केंद्र सरकार आम जनता को देने जा रही है तोहफा, AC, TV और बाइक से लेकर कार खरीदने पर मिलेगा फायदा,

ac-tv-and-bike-to-car-buy-these-items-after-september-22-you-will-get-the-gift-of-gst-reform-central-government

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : सरकार 22 सितंबर से आम लोगों को GST का बड़ा तोहफा देने जा रही है। इस तारीख से नए जीएसटी रिफॉर्म लागू हो रहे हैं, जिसके बाद खाने-पीने की चीजों से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक की तमाम चीजें सस्ती हो जाएंगी। इतना ही नहीं, एसी, टीवी, कार और बाइक जैसी बड़ी खरीदारी भी अब पहले से सस्ती हो जाएगी। दरअसल, जीएसटी काउंसिल ने 3 सितंबर को एक अहम बैठक में

.

.

जीएसटी दरों में बड़ा बदलाव किया था। नए रिफॉर्म्स के तहत अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 फीसदी और 18 फीसदी रखे गए हैं। पहले मौजूद 12 फीसदी और 28 फीसदी के टैक्स स्लैब को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। पुराने 12 फीसदी टैक्स स्लैब में आने वाले अधिकतर उत्पादों को अब 5 फीसदी स्लैब में डाला गया है। वहीं, 28 फीसदी वाले अधिकतर महंगे प्रोडक्ट्स को अब 18 फीसदी के टैक्स स्लैब में रखा गया है।

.

.

इसके चलते इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी कीमतों में गिरावट आनी तय है। इसके अलावा कुछ खास चीजों पर जीएसटी रेट को शून्य यानी 0 प्रतिशत कर दिया गया है। इसका मतलब है कि इन उत्पादों पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा और ये पहले से काफी सस्ते हो जाएंगे। खास बात यह है कि फूड आइटम्स के साथ-साथ हेल्थ सेक्टर को भी जीरो जीएसटी का लाभ मिला है।

.

कुछ जीवन रक्षक दवाओं और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर अब टैक्स नहीं लगेगा। कुल 33 दवाओं को जीएसटी के दायरे से बाहर किया गया है। वहीं मेडिकल सेक्टर में इस्तेमाल होने वाले ऑक्सीजन पर पहले 12 प्रतिशत टैक्स लगता था, जिसे अब पूरी तरह से हटा दिया गया है। गौरतलब है कि जीएसटी काउंसिल की बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस रिफॉर्म का ऐलान करते हुए कहा था कि

.

.

इस बदलाव का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचेगा। सरकार का उद्देश्य उपभोक्ताओं पर टैक्स का बोझ कम करना और सिस्टम को सरल बनाना है। इन सुधारों के लागू होते ही बाजार में उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर उन लोगों को जो रोजमर्रा की जरूरतों या दवाइयों पर खर्च करते हैं। जीएसटी रेट में कटौती से महंगाई पर भी कुछ हद तक लगाम लग सकती है।