PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पत्रकार रवि गिल सुसाईड केस के मामले में आज फिर पुलिस ने किया आरोपियों को जिला अदालत में पेश, माननीय अदालत ने क्या सुनाया फैसला,

accused-appeared-court-district-honorable-court-today-jalandhar-suside-case-journalist-ravi-gill-kirti-gill-shubham-gill-sajan-nehwal-rajesh-kapil

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर के पत्रकार रवि गिल द्वारा बीते दिनों की गई आत्महत्या के मामले में पुलिस को मिली कामयाबी के बाद इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों को आज एक बार फिर से यानि सोमवार 28 अगस्त 2023 को फिर से जिला अदालत में पेश किया गया। जहां माननीय अदालत ने रिमांड खत्म होने के बाद इन चारों को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दे दिया है।

आपको यह भी बता दें कि इससे पहले पुलिस द्वारा पेश की गई माननीय अदालत में दलील और आरोपितों के वकील जिनमें राजेश कपिल के एडवोकेट जतिंदर अरोड़ा, साजन नेहवाल उर्फ़ गोरा के एडवोकेट दर्शन दियाल व कीर्ति गिल व शुभम गिल के एडवोकेट मुख्तियार मोहम्मद की और से दी गई दलीलों के बावजूद माननीय अदालत रसविन कौर {जेएमआईसी} ड्यूटी मेजीस्ट्रेट ने चारों आरोपितों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया था और आज रिमांड ख़त्म होने के बाद इनको दोबारा माननीय अदालत के संपक्श पेश किया गया।

पुलिस प्रशासन की और यह कहकर चारों आरोपियों का रिमांड माँगा गया है, ताकि मृतक पत्रकार रवि गिल से वसूल किये गए 10 लाख रूपये की रिकवरी हो सके और पुलिस अब दोबारा मिले रिमांड में चारों आरोपियों से यह भी पता करवाना था ताकि उक्त रकम उन्होंने अकेले आपस में बांटी है या फिर कुछ और लोग भी इसमें हिस्सेदार थे।

वहीं मिली जानकारी के अनुसार 10 लाख रूपये की रिकवरी जिसके लिए पुलिस ने माननीय अदालत से रिमांड माँगा था को लेकर पुलिस अधिकारी माननीय अदालत में मामला चल रहा है की बात कहर अभी किसी को भी कुछ बताना नहीं चाहते हैं, उनका कहना है की जब तक चालान पेश नहीं हो जाता कुछ भी कहा नहीं जा सकता। लेकिन मीडिया के सूत्रों का कहना है की पुलिस के हाथ बहुत से रिमांड के दौरान सबूत हाथ लगे हैं, जिन्हें वह जल्द ही माननीय अदालत में पेश कर सकती है।

Latest News